चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं
गुरुवार को जन आकांक्षा यात्रा के दूसरे चरण के छठे दिन झारखंड युवा मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष अजय हेम्ब्रम बोरियों विधानसभा के बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत बड़ा भोड़ाय और बसडीहा गांव पहुँचे जहाँ उन्होंने लौह पुरुष सरदार पटेल जी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री इंदिरा गाँधी की पुण्यतिथि पर उनके विचारों को स्मरण किये।
फोटो : 25
संवाद सहयोगी ललमटिया:- गुरुवार को जन आकांक्षा यात्रा के दूसरे चरण के छठे दिन झारखंड युवा मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष अजय हेम्ब्रम ने बोरियो विधानसभा क्षेत्र के बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत बड़ा भोड़ाय और बसडीहा गांव का भ्रमण किया, जहां उन्होंने लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री इंदिरा गाँधी की पुण्यतिथि पर उनके विचारों को स्मरण किया। इसके उपरांत उन्होंने झामुमो कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर लौंहडिया पंचायत के 7 बूथों में बूथ कमेटी के गठन पर बल दिया। साथ ही ग्रामवासियों के बीच चौपाल लगा कर जन समस्याओं की जानकारी ली। हेम्ब्रम ने कहा कि इस बार के चुनाव में रघुवर सरकार का बोरिया बिस्तर बंधना तय है। जनता ने इसकी तैयारी कर ली है। सभी जाति धर्म के लोग बीजेपी की शासन व्यवस्था से तंग आ चुके हैं। जाति धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाया जा रहा है। सरकार पंचायतों को पंगू बना कर रख दी है। पंचायत स्तर पर ग्रामीणों की आवश्यकता के अनुसार योजना चलाने की जरूरत है। सरकार की मंशा है कि आदिवासी, दलित, शोषित, पीड़ित, एसटी-एससी और ओबीसी को सुविधाओं से वंचित रखने की है। झारखंड में सात हजार विद्यालय को मर्ज कर दूसरे विद्यालय में विलय कर दिया गया ।
कार्यक्रम में मौके पर मुखिया पति चुनू मुर्मू, उप मुखिया शंकर गुप्ता, ललटू गुप्ता, रणधीर गुप्ता, अनिल पंडित, खबीर अंसारी, यासीन अंसारी, राजेंद्र लोहार, जमील अंसारी के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।