मेहरमा में किसान की गोली मारकर हत्या
मेहरमा/गोड्डा : थाना क्षेत्र के कसबा गांव में रविवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने किसान रा
मेहरमा/गोड्डा : थाना क्षेत्र के कसबा गांव में रविवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने किसान राजवर्द्धन पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद अपराधी भाग गए। आसपास के लोग बुरी तरह जख्मी पासवान को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है।
राजवर्द्धन पासवान के करीबी लोग सड़क पर उतर गए और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मामले की जानकारी मिलने ही एसडीपीओ राजा मित्रा ठाकुरगंगटी व बलबड्डा पुलिस को वहां पहुंचने का निर्देश दिया और स्वयं भी गांव में पहुंच गए। पीड़ित पक्ष को समझाया-बुझाया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हो गए। राजवर्द्धन पासवान के बेटे ने गांव के ही मिक्कु नामक व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया है। मिक्कु पंचायत की मुखिया त्रिवेणी देवी का भतीजा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार राजवर्द्धन शाम में गांव के ही एक व्यक्ति के घर में मिक्कु के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी क्रम में मिक्कु ने गोली चला दी। गोली लगते ही बुरी तरह जख्मी होकर गिर गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए थाना प्रभारी जैनुल आबेदिन के नेतृत्व में छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही कारणों का खुलासा किया जा रहा है कि किन कारणों से घटना हुई है। मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। राजवर्द्धन खेतीबारी करता था। पांच लड़के व दो लड़की है। वर्जन :::
राजवर्द्धन पासवान व मिक्कु मिश्रा एक व्यक्ति के घर में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी क्रम में मिक्कु मिश्रा के हथियार से गोली चली जिससे राजवर्द्धन पासवान की मौत हो गई है। मृतक के बेटे के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दोनों के गिरफ्तार होने के बाद ही मामले का खुलासा होगा। मृतक के बेटे ने किसी से दुश्मनी की बात से इन्कार किया है।
राजीव रंजन ¨सह, एसपी, गोड्डा