Move to Jagran APP

राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए गोड्डा की बेटी जीनत परवीन का चयन

हनवारा गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड अंतर्गत परसा गांव की 18 वर्षीय जीनत परव

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 06:03 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 06:09 PM (IST)
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए गोड्डा की बेटी जीनत परवीन का चयन
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए गोड्डा की बेटी जीनत परवीन का चयन

संवाद सहयोगी, हनवारा : गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड अंतर्गत परसा गांव की 18 वर्षीय जीनत परवीन उत्तराखंड में होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम के लिए चयनित हुई है। जीनत परवीन राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में झारखंड राज्य की अगुवाई करेंगी। इसके पहले बीते 21 सितंबर को राज्य के रामगढ़ जिले के बड़काकाना में राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीनत परवीन ने स्वर्ण पदक जीता था। स्वर्ण पदक हासिल करने के बाद ही स्पो‌र्ट्स कराटे एसोसिएशन आफ झारखंड द्वारा राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।

loksabha election banner

बताते चलें कि जीनत परवीन उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए दुमका में रहती थी। वहीं से कराटे का अभ्यास एवं क्लास करती थीं। जीनत परवीन के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उसे रामगढ़ जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया था। वहां उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर लंबी छलांग लगा दी। जीनत परवीन की सफलता पर माता पिता सहित पूरा जिला गर्व कर रहा है। जीनत परवीन के पिता नजाम शमीम शिक्षक हैं। खेल के प्रति जीनत का जुड़ाव बचपन से ही रहा है। पिता ने बताया कि उन्हें खेल के लिए परिवार का पूरा सहयोग मिला। गर्व महसूस हो रहा है कि बेटी आज राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बना रही है। राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता की तिथि अभी तय नहीं हुई है लेकिन स्थान का चयन हो चुका है। प्रतियोगिता उत्तराखंड में होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.