विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोड्डा से आनंद विहार के लिए चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा स्टॉपेज; जानें टाइमिंग-किराया

Published: Wed, 16 Oct 2024 04:02 PM (IST)

गोड्डा से आनंद विहार के लिए साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो गई है। इस ट्रेन का ठहराव उत्तर प्रदेश के ...और पढ़ें

गोड्डा से आनंद विहार के बीच चलेगी वीकली ट्रेन। जागरण
गोड्डा से आनंद विहार के बीच चलेगी वीकली ट्रेन। जागरण

HighLights

  1. गोड्डा से आनंद विहार दिल्ली पहुंचने में समय- 23 घंटा 10 मिनट
  2. दिल्ली से गोड्डा पहुंचने का समय- 24 घंटा 45 मिनट

संवाद सूत्र, गोड्डा। गोड्डा से आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली तक जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 14049 अप का नियमित परिचालन बुधवार से शुरू हो गया है। उक्त ट्रेन बुधवार को पहली बार गोड्डा से सुबह दस बजे दिल्ली के लिए प्लेटफॉर्म नंबर एक से वाया ककनी, देवघर, जसीडीह, मधुपूर, गिरीडीह, जमुआ, धनवार, कोडरमा, मुगलसराय होकर रवाना हुई।

वहीं, दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से यह ट्रेन मंगलवार को अपने निर्धारित समय शाम तीन बजकर 45 मिनट पर गोड्डा पहुंची। मंगलवार तक सामान्य स्लीपर क्लास की ट्रेन में सुरक्षित 480 सीट में 399, थ्री टीयर एसी इकॉनोमिक में सुरक्षित सीट 320 में 287, थ्री टीयर एसी 144 सीट में 106, टू टीयर एसी में 104 की जगह 80 व प्रथम श्रेणी एसी में 24 की जगह 20 सीट की बुकिंग पूरी हो गई थी।

वहीं, दूसरी ओर गोड्डा से दिल्ली आनंद विहार साप्ताहिक ट्रेन में सामान्य किराया दिल्ली तक 335 रुपये, थ्री टीयर सामान्य श्रेणी स्लीपर में 576 रुपये, थ्री टीयर इकॉनोमिक्स क्लास एसी में 1430, थ्री टीयर एसी में 1530 रुपये, सेकंड क्लास एसी में 2270 रुपये व प्रथम श्रेणी एसी में दिल्ली तक किराया 3740 रुपयाे है।

ट्रेन का टाइमटेबल और दूरी

  • गोड्डा से चलने का समय- 10 बजे सुबह (बुधवार)
  • दिल्ली पहुंचने का समय-  गुरुवार को सुबह 09 बजकर 10 मिनट पर
  • दिल्ली से चलने का समय- तीन बजे शाम (सोमवार) 
  • गोड्डा पहुंचने का समय- 03.45 बजे शाम (मंगलवार)
  • गोड्डा आनंद विहार दिल्ली की दूरी- 1315.41 किलोमीटर

इन जगहों पर रुकेगी ट्रेन-

हंसडीहा, ककनी, देवघर, जसीडीह, मधुपूर, न्यू गिरिडीह, जमुआ, धनवार, कोडरमा, गया, डिहरी आन सान, भभुवा रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, आनंद विहार दिल्ली।

नई ट्रेन में कोडरमा का सफर 95 रुपये में

गोड्डा से दिल्ली आनंद विहार तक जानेवाली 14049 अप व 14050 डाउन एक्सप्रेस ट्रेन झारखंड के पांच जिलों से गुजरेगी। अब गोड्डा के लोग इन जिलों के लिए कम किराया देकर सफर कर सकेंगे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, गोड्डा से कोडरमा का सामान्य किराया 95 रुपये होगा, जबकि गोड्डा से हंसडीहा का इस नई ट्रेन में किराया 30 रुपये, देवघर 45 रुपये, जसीडीह 50 रुपये, न्यू गिरीडीह 65 रुपये व मधुपुर का किराया 55 रुपये होगा।

मालूम हो कि बस में गोड्डा से देवघर का किराया 140 रुपये, जबकि गिरिडीह का बस में किराया 250 रुपया है। वहीं, कोडरमा के लिए गोड्डा से सीधी बस सेवा नहीं है।

ये भी पढ़ें- Begusarai News: बछवाड़ा जंक्शन का पुराना दर्द नहीं हो पा रहा दूर, यात्रियों की शिकायत का कोई असर नहीं

ये भी पढ़ें- Train Cancelled List: दीवाली से पहले 14 ट्रेनें रद, दिल्ली-मुंबई से आने वाली कई गाड़ियों का बदला रूट; देखें लिस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।