Move to Jagran APP

गोड्डा में प्रेमी युगल की हत्या, ऑनर किलिंग का अंदेशा

बोआरीजोर/गोड्डा : गोड्डा के बोआरीजोर थाना क्षेत्र के मंगरा गांव में बुधवार सुबह हुई

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Apr 2018 03:03 AM (IST)Updated: Thu, 12 Apr 2018 03:03 AM (IST)
गोड्डा में प्रेमी युगल की हत्या, ऑनर किलिंग का अंदेशा
गोड्डा में प्रेमी युगल की हत्या, ऑनर किलिंग का अंदेशा

बोआरीजोर/गोड्डा : गोड्डा के बोआरीजोर थाना क्षेत्र के मंगरा गांव में बुधवार सुबह हुई लोमहर्षक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। दीयाजोरी निवासी परमेश्वर मरांडी की नाबालिग पुत्री शबनम मरांडी और बोआरीजोर संताली टोला के मास्टर सोरेन उर्फ नारायण के पुत्र अरुण सोरेन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रेमी जोड़ा की हत्या में पुलिस ऑनर किलिंग की संभावनाओं पर पड़ताल कर रही है। एक बिंदु पर और पड़ताल हो रही है कि क्या लड़के ने ही तो लड़की को गोली मारकर खुद को गोली नहीं मार ली। लड़के ने इस साल इंटर की परीक्षा दी थी, लड़की नौवीं की छात्रा थी। लड़का सरना धर्मावलंबी था, लड़की ईसाई धर्म को मानती थी। दोनों शव लड़की के घर की छत से ही बरामद हुए हैं। एक देसी कट्टा और दो खोखे भी मिले हैं। घटना से गांववाले बेहद दुखी हैं। लड़के के पिता ने लड़की के परिजनों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है।

loksabha election banner

घर की छत पर ही दोनों के शव अगल-बगल पड़े थे। अरुण ने इस वर्ष इंटर की परीक्षा दी थी। शबनम नौवीं में पढ़ती थी। एसपी राजीव रंजन ¨सह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुमका से श्वान दस्ते को बुलाया गया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

------

कोट-

लड़के के पिता ने लड़की के परिजनों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। वैसे आत्महत्या से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। लड़के का पर्स व एक खोखा छत की घेरेबंदी पर मिला है। संभव है लड़की को गोली मारने के बाद लड़के ने दूसरी गोली निकालने के लिए पर्स निकाला हो और वहां रख दिया हो। लड़के का ¨फगर ¨प्रट व पिस्तौल के ¨फ्रगर ¨प्रट का मिलान कराया जाएगा। पर्स में चूहा मारनेवाली दवा भी मिली है। इससे आत्महत्या की बात को बल मिल रहा है।

राजीव रंजन ¨सह, एसपी, गोड्डा

-----------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.