Move to Jagran APP

रणक्षेत्र में तब्दील हुआ भूमि विवाद: दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में 10 घायल, बचाव करने आए जमादार भी घायल

हनवारा का परसा गांव बुधवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में यहां जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इसमें दोनों पक्ष के करीब 10 लोग घायल हो गए हैं। बीच-बचाव को आए बसंतराय थाने के जमादार भोलेनाथ भगत को भी इस दौरान चोट आई है।

By Jagran NewsEdited By: Mohit TripathiPublished: Wed, 10 May 2023 05:03 PM (IST)Updated: Wed, 10 May 2023 05:03 PM (IST)
रणक्षेत्र में तब्दील हुआ भूमि विवाद: दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में 10 घायल, बचाव करने आए जमादार भी घायल
गोड्डा के हनवारा में जमीन विवाद में हुई झड़प में दो गुटों के कुल दस लोग घायल।

संवाद सहयोगी, गोड्डा: हनवारा का परसा गांव बुधवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में यहां जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इसमें दोनों पक्ष के करीब 10 लोग घायल हो गए हैं। बीच-बचाव को आए बसंतराय थाने के जमादार भोलेनाथ भगत को भी इस दौरान चोट आई है।

loksabha election banner

खूनी संघर्ष में एक पक्ष से छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं वहीं दूसरे पक्ष से भी तीन लोगा घायल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु रेफरल अस्पताल महागामा भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, परसा गांव के चौकीदार मांगन पासवान और उनके गोतिया विजय पासवान के बीच सालों से जमीन विवाद चल रहा है। दोनों जमीन पर दखल कब्जा करने के लिए जोर आजमाइश करते रहे हैं।

विजय पासवान ने बताया कि महागामा एसडीओ कोर्ट में जमीन को दखल कराने के लिए केस किया है। मामला एसडीओ कोर्ट में विचाराधीन है। वहीं चौकीदार मांगन पासवान का कहना है कि विजय पासवान उनके जमाबंदी वंशज नहीं हैं।

बुधवार को महागामा अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ भुवानियां स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचने वाले थे लेकिन इसके पहले ही विजय पासवान अपने परिवार संग उक्त विवादित जमीन पर बांस बल्ला लगाकर झुग्गी झोपड़ी डालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान मांगन पासवान सहित उसके परिवार की ओर से झुग्गी झोपड़ी डालने का विरोध किया गया।

विवाद बढ़ने की सूचना पर हनवारा थाना के एएसआई भोले नाथ भगत थाना से दलबल के साथ विवादित जमीन पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन दोनों मानने के लिए तैयार नहीं हुए। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी डंडे से मारपीट शुरू हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। बीच बचाव कर रहे एएसआई भोलेनाथ भगत को भी चोट लगी।

इसके बाद घटना की सूचना महागामा अनुमंडल पदाधिकारी को दी गई। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार भुवानियां, महागामा सीओ रंजन यादव आदि घटना स्थल पर पहुंच और 108 एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा और घटना के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर एसडीओ ने विवादित जमीन पर धारा 144 लगाने की घोषणा की। घायल सरला देवी ने बताया कि इस मारपीट बीच बचाव कर रहे एएसआई भोलेनाथ भगत को चोट लगी है। पुलिस के सामने ही मारपीट हुई है।

हनवारा थाना प्रभारी रौशन कुमार ने बताया कि परसा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। बीच-बचाव करने गए एएसआई भोलेनाथ भगत को भी हल्की चोट आई है। मामले की जांच की जा रही हैं। अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से विवादित जमीन पर धारा 144 लगाने की घोषणा की गई है। घटना में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.