विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आनंद मार्ग आश्रम में पूर्व विधायक ने किया पौधारोपण

By JagranEdited By:
Published: Mon, 26 Jul 2021 08:27 PM (IST)

पथरगामा सांसद आदर्श ग्राम के बोहा पंचायत अंतर्गत आनंद मार्ग आश्रम बदलपुर में पोड

आनंद मार्ग आश्रम में पूर्व विधायक ने किया पौधारोपण
आनंद मार्ग आश्रम में पूर्व विधायक ने किया पौधारोपण

संवाद सहयोगी, पथरगामा : सांसद आदर्श ग्राम के बोहा पंचायत अंतर्गत आनंद मार्ग आश्रम बदलपुर में पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत मंडल ने 16 आम के पौधे लगाए। पूर्व में भी यहां 20 आम के पौधे लगाए गए थे। मौके पर पूर्व विधायक प्रशांत मंडल ने कहा कि आज के समय में पौधा लगाना समय की मांग है। पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं। इसके साथ ही पेड़ फल और लकड़ी भी देते है। कहा कि आज पेड़ की कटाई हो रही है। इसमे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। पेड़ हमारे लिए जीवनदायिनी है। लोगों से अधिक अधिक पौधे लगाने का आह्वान उन्होंने किया। मौके पर डा कपिलदेव भगत, सामाजिक कार्यकर्ता संजीव टेकरीवाल, सुरेश भगत आदि मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।