भारतीकिता गांव में आग लगने से सात घर जले
डुमरिया : सदर प्रखंड के भारतीकिता गांव में रविवार दोपहर बाद लगी आग से सात घर जलकर राख हो गए। अगलगी म
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Mar 2018 06:12 PM (IST)Updated: Sun, 18 Mar 2018 06:12 PM (IST)
डुमरिया : सदर प्रखंड के भारतीकिता गांव में रविवार दोपहर बाद लगी आग से सात घर जलकर राख हो गए। अगलगी में घर में रखा सारा सामान जल गया। कई मवेशियों के भी जलने की सूचना है। खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली ¨चगारी ने सर्वप्रथम छतीश बगवै के घर को अपनी चपेट में ले लिया। बाद में अन्य घरों में भी आग लग गई। आग की लपट इतनी तेज थी कि जबतक ग्रामीण जुटते तबतक सात घर जलकर राख हो गया।
सरगुन महतो, बालदेव महतो, धर्मेन्द्र महतो, सुबोध बगवै, भवेश बगवै, दामोदर बगवै एवं छतीश बगवै के घर का सारा सामान सहित घर में बंधे मवेशी भी जलकर मर गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें