Move to Jagran APP

गोड्डा की तीन विस सीटों में 32 प्रत्याशियों की जमानत जब्त

विधु विनोद गोड्डा गोड्डा के सिकटिया स्थित वज्रगृह में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजामात के बीच सोमवार की देर रात जिले की तीन विधानसभा सीटों की मतगणना पूरी हुई। इसमें महागामा में जहां नए चेहरे ने चुनावी जीत दर्ज की वहीं पोड़ैयाहाट और गोड्डा में जनता ने अपने पुराने प्रतिनिधि पर भी भरोसा जताया। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद अब क्षेत्रवार मिले मतों पर मंथन शुरू हो गया है। यहां सबसे बड़ी हार भाजपा की हुई जिसे अपनी सीटिग सीट गंवाई पड़ी वहीं गोड्डा में भाजपा के अमित मंडल ने अपनी साख बचा ली। पोड़ैयाहाट से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज कर प्रदीप यादव ने इतिहास रचा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 07:20 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 06:14 AM (IST)
गोड्डा की तीन विस सीटों में 32 प्रत्याशियों की जमानत जब्त
गोड्डा की तीन विस सीटों में 32 प्रत्याशियों की जमानत जब्त

गोड्डा : गोड्डा के सिकटिया स्थित वज्रगृह में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजामात के बीच सोमवार की देर रात जिले की तीन विधानसभा सीटों की मतगणना पूरी हुई। इसमें महागामा में जहां नए चेहरे ने चुनावी जीत दर्ज की वहीं पोड़ैयाहाट और गोड्डा में जनता ने अपने पुराने प्रतिनिधि पर भी भरोसा जताया। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद अब क्षेत्रवार मिले मतों पर मंथन शुरू हो गया है। यहां सबसे बड़ी हार भाजपा की हुई जिसे अपनी सीटिग सीट गंवाई पड़ी, वहीं गोड्डा में भाजपा के अमित मंडल ने अपनी साख बचा ली। पोड़ैयाहाट से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज कर प्रदीप यादव ने इतिहास रचा। जिले की इन तीन सीटों पर 39 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई। इसमें से 32 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। सर्वाधिक 15 प्रत्याशियों की जमानत जब्त महागामा विस सीट पर हुई। जबकि गोड्डा में 12 और पोड़ैयाहाट में 5 अभ्यर्थियों की जमानत जब्त हुई। सोमवार को जब अंतिम राउंड की गिनती पूरी हुई और चुनाव की पूरी तस्वीर सामने आई। इसके साथ ही प्रशासन और चुनाव आयोग ने भी राहत की सांस ली। 23 वें राउंड में महगामा विस क्षेत्र की मतगणना पूरी हुई लेकिन यहां सर्वाधिक समय लगा। सबसे पहले 25 वां राउंड की मतगणना के साथ गोड्डा विस क्षेत्र का चुनाव परिणाम सामने आया। वहीं इसके करीब दो घंटे बार रात आठ बजे तक पोड़ैयाहाट की मतगणना पूरी हुई और आधिकारिक रूप से प्रदीप यादव की जीत की घोषणा हुई। प्रदीप यादव करीब 14 हजार मतों से चुनाव जीते। सबसे अंतिम में महागामा की तस्वीर स्पष्ट हो पाई। वहां कांग्रेस की दीपिका पांडेय सिंह 12 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीतीं। अंतिम परिणाम रात करीब 10:00 बजे आरओ स्तर से घोषित किया गया। सिकटिया स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज को आयोग ने विधानसभा चुनाव के लिए पहली बार वज्रगृह बनाया था। इससे पहले गोड्डा जिले की मतगणना गोड्डा कॉलेज में ही हर बार होती थी। आरओ की घोषणा के बाद निर्वाचित विधायकों को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। 32 प्रत्याशियों की नहीं बची जमानत : लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 34 (1) (ख) के अनुसार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सामान्य अभ्यर्थी को नामांकन प्रपत्र के लिए 10000 रुपये की प्रतिभूति राशि जमा करानी होती है। अनुसूचित जाति और जन जाति वर्ग के अभ्यर्थी के लिए यह राशि आधी कर दी जाती है। ऐसे में हारे हुए अभ्यर्थी, जो संपन्न चुनाव में डाले गए कुल विधिमान्य मतों की संख्या के छठे भाग से अधिक मत प्राप्त करने में असफल होते हैं, उनकी जमानत की राशि जब्त कर ली जाती है। गोड्डा विस में संपन्न चुनाव में कुल 19,0662 मत पड़े थे। यहां जमानत बचाने के लिए कम से कम 31777 मत की जरूरत थी। गोड्डा में कुल 14 अभ्यर्थी चुनाव लड़े। इसमें से जितने वाले प्रत्याशी अमित मंडल और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के संजय प्रसाद यादव को छोड़ किसी प्रत्याशी को पास दस हजार वोट भी नहीं मिले। लिहाजा इस बार यहां 12 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। वहीं 11 प्रत्याशियों से अधिक वोट तो नोटा के खाते में गया। यहां नोटा में सर्वाधिक 2731 मत मिले। इसी तरह महागामा विस में संपन्न चुनाव में कुल 195961 मत पड़े थे। यहां जमानत बचाने के लिए कम से कम 32660 मत की जरूरत थी। महागामा में कुल 17 अभ्यर्थी चुनाव लड़े। इसमें से विजयी प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अशोक भगत को छोड़ किसी प्रत्याशी को पास दस हजार वोट भी नहीं मिले। लिहाजा यहां 15 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। वहीं 14 प्रत्याशियों से अधिक वोट तो नोटा के खाते में गया। यहां नोटा के खाते में 1700 वोट गए। जबकि पोड़ेयाहाट विस में संपन्न चुनाव में कुल 188201 मत पड़े थे। यहां जमानत बचाने के लिए कम से कम 31366 मत की जरूरत थी। पोड़ैयाहाट में कुल 8 अभ्यर्थी चुनाव लड़े। इसमें से चुनाव के दिन पूर्व ही एक निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार सिन्हा की मौत हो गई। यहां विजयी प्रत्याशी प्रदीप यादव और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भापजा के गजाधर सिंह के अलावा झामुमो के अशोक चौधरी को छोड़ किसी प्रत्याशी को चार हजार वोट भी नहीं मिले। लिहाजा इस बार यहां 5 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। वहीं 5 प्रत्याशियों से अधिक वोट तो नोटा के खाते में गया। यहां नोटा में सर्वाधिक 3078 मत गए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.