Move to Jagran APP

महागामा नपं चुनाव को सजेगा दंगल

जागरण संवाददाता गोड्डा महागामा नगर पंचायत के चुनाव को लेकर राजनीतिक दंगल सजने की संभावना तेज हो गई है। यहां दलीय आधार पर मई 2020 में होने वाले अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर महागामा में प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गई है। महागामा नगर पंचायत का गठन गत वर्ष ही हुआ है। यहां 17 वार्ड बनाए गए हैं। इनमें से सात वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित किया जाना है। उपाध्यक्ष पद अनारक्षित रहेगा। महागामा में

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Feb 2020 07:59 PM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 06:20 AM (IST)
महागामा नपं चुनाव को सजेगा दंगल
महागामा नपं चुनाव को सजेगा दंगल

गोड्डा : महागामा नगर पंचायत के चुनाव को लेकर राजनीतिक दंगल सजने की संभावना तेज हो गई है। यहां दलीय आधार पर मई 2020 में होने वाले अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर महागामा में प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गई है। महागामा नगर पंचायत का गठन गत वर्ष ही हुआ है। यहां 17 वार्ड बनाए गए हैं। इनमें से सात वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित किया जाना है। उपाध्यक्ष पद अनारक्षित रहेगा। महागामा में कांग्रेस और भाजपा एक बार फिर से आमने सामने होंगी। गत विधानसभा चुनाव में अपनी हार का बदला लेने के लिए भाजपा के पास अच्छा अवसर है, वहीं कांग्रेस अपनी ताकत निकाय चुनाव में भी दिखाने को जोर आजमाइश करेगी। संभावित प्रत्याशियों की ओर से अंदर ही अंदर चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। कई संभावित प्रत्याशियों ने 30 हजार की आबादी वाली महागामा नगर पंचायत के सीमांकित क्षेत्रों में बैनर और पोस्टर लगाकर अपनी उम्मीदवारी पेश करना शुरू कर दिया है।

loksabha election banner

-----------------------

राजनीतिक पार्टियों ने बढ़ाई सक्रियता : आगामी 23 मार्च तक महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के लिए वार्डवार मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाना है। सीमांकन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मतदाता सूची का विखंडीकरण अभी चालू है। ऐसे में यहां संभावित प्रत्याशियों की ओर से अपनी सक्रियता बढ़ा दी गई है। अब तक जो नाम सामने आए हैं उसमें कांग्रेस के मंटु भगत, बसुआ पंचायत के मुखिया रहीम अंसारी, भाजपा के पप्पू ठाकुर, प्रबोध सोरेन, अशोक यादव, जिप सदस्य सह झामुमो नेता सुरेंद्र मोहन केसरी आदि प्रमुख नाम हैं। बताया जाता है कि अध्यक्ष पद के लिए ही मुख्य मुकाबला होना है। यहां भाजपा और कांग्रेस के अलावा झामुमो भी पूरी ताकत लगाएगा। संभावित प्रत्याशियों की ओर से अभी से ही टिकट की दावेदारी शुरू कर दी गई है। भाजपा में बाबूलाल मरांडी की वापसी के बाद यहां जेवीएम का एक धड़ा भी भाजपा के साथ आ गया है जिससे भाजपा को फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। गत विधानसभा चुनाव में भाजपा को पटखनी देने वाली महागामा की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह भी निकाय चुनाव में कांग्रेस को फतह दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

----------------------

19 पदों के लिए होगा चुनाव : महागामा नगर पंचायत के लिए 19 पदों का चुनाव होगा। इसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित 17 वार्ड पार्षद शामिल होंगे। निकाय चुनाव के लिए जारी गजट के अनुसार वार्ड संख्या 1, 2, 12 और 16 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं वार्ड 3 और 7 पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि वार्ड नंबर 17 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। अध्यक्ष पद का आरक्षण अभी तय नहीं हुआ है। वहीं उपाध्यक्ष पद अनारक्षित रहेगा। बीते 10 अक्टूबर 2019 को जिला प्रशासन की ओर से महागामा नगर पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए गजट का प्रकाशन किया गया था। इसमें 17 में से 5 वार्ड अनारक्षित है। शेष 12 वार्डों का आरक्षण रोस्टर के अनुसार निर्धारित हुआ है।

--------------------

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अभी चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं की गई है लेकिन प्रशासनिक तैयारियों को लेकर आयोग से लगातार दिशा निर्देश मिल रहा है। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव दलीय आधार पर होगा वहीं महागामा नगर पंचायत के 17 वार्डों के लिए पार्षद का चुनाव गैर दलीय पद्धति से कराया जाएगा। अभी मतदाता सूची का विखंडीकरण किया जा रहा है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 23 मार्च को किया जाएगा। चुनाव को लेकर कोषांगों के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है। - जेसी विनीता करकेट्टा, जिला पंचायती राज पंचायत पदाधिकारी, गोड्डा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.