अब आंगनबाड़ी केंद्रों में अंडा बंद
गोड्डा/मेहरमा : जिले में बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए समाज कल्याण पदाधिकारी रेखा सिन्
गोड्डा/मेहरमा : जिले में बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए समाज कल्याण पदाधिकारी रेखा सिन्हा ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अगले आदेश तक अंडा देने पर रोक लगा दी है। इसकी वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही है। बच्चों को मौसमी फल देने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। इस आदेश के आलोक में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी मेहरमा खगेन महतो ने पत्र जारी कर दिया है। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी खगेन महतो ने बताया कि अंचल क्षेत्र के कुल 221 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को अंडा नहीं दिया जाएगा। उन्होंने उपस्थित बेबी हेंब्रम एवं गायत्री देवी को पत्र के माध्यम से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका एवं सहायिका को जानकारी देने को कहा है। उधर, बर्ड फ्लू से प्रभावित गांवों में मुर्गियों को मारने के लिए पहुंची टीम व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन विभाग भारत सरकार के शोध पदाधिकारी डॉक्टर दीपांकर विश्वास ने प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में बैठक की। इस दौरान डॉ विश्वास ने कहा कि दो-तीन दिन तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलेगा। इस दौरान सभी मुर्गा को नष्ट करने के बाद पोल्ट्री फार्म व मुर्गा रखने वाले स्थान को साफ सफाई कराने का निदेश दिया। जिस गड्ढे में मुर्गा को दफनाया गया है उसके उपर चूना व ब्ली¨चग पाउडर से साफ सफाई के बाद उस जगह को घेर कर सूचना पट लगाने का निर्देश दिया। इसपर यह अंकित रहेगा कि इस गड्ढे में बर्ड फ्लू से प्रभावित पक्षी को दफनाया गया है। छह माह तक इस जगह पर किसी को नहीं आना है और न ही उसे छूना है। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद प्रभावित गांवों में मुर्गा मुर्गी मिलने पर पशुपालन विभाग की क¨लग टीम द्वारा उसे बिना मुआवजा दिए मार दिया जाएगा। इस अवधि में यदि किसी के द्वारा फॉर्म चलाने की सूचना मिली तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, प्रभावित गांव के लिए अलग अलग टीम बनाकर मुर्गा के मारने का कार्य जारी है। शुक्रवार को सुखाड़ी, फाजिल खुटहरी, तरखरवा में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव भी सुखाडी गांव में जमे रहे।