ग्रामीणों ने ईसीएल के सुरक्षाकर्मी को बनाया बंधक
ललमटिया : तालझारी के ग्रामीणों ने ईसीएल के सुरक्षा कर्मी संझला मुर्मू को रविवार को बंधक बना लिया। मि
ललमटिया : तालझारी के ग्रामीणों ने ईसीएल के सुरक्षा कर्मी संझला मुर्मू को रविवार को बंधक बना लिया। मिली जानकारी के अनुसार ईसीएल के सुरक्षा कर्मी संझला मुर्मू रविवार दोपहर बाद खनन क्षेत्र में हो रहे ब्ला¨स्टग की सुरक्षा व्यवस्था को देखने के लिए बसडीहा मौजा के खनन क्षेत्र में तालझरी साइट पर गए थे। इसी क्रम में ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया। शनिवार को तालझरी के ग्रामीणों ने ललमटिया थाना को लिखित आवेदन देकर बताया था कि राजमहल परियोजना द्वारा तालझारी मौजा के जमीन को जबरन काटा जा रहा है इसे रोका जाए। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि चार जुलाई 2016 को पूर्व के जीएम इंचार्ज अखिलेश पांडे, पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम, जिला परिषद सदस्य एवं तालझरी के ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई थी कि परियोजना प्रभावित गांव तालझरी साइड में बनाए जा रहे नाला द्वारा तालझरी मौजा की जमीन का कटाई नहीं करेगी और ना ही किसी प्रकार की क्षति पहुंचाई जाएगी। बावजूद प्रबंधन द्वारा तालझरी मौजा की जमीन को काटने का प्रयास किया जा रहा है। इसी से आक्रोशित ग्रामीणों ने सिक्योरिटी गार्ड संझला मुर्मू को बंधक बनाया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद ललमटिया पुलिस तालझरी गांव पहुंची हुई है। वह ग्रामीणों को समझाने - बुझाने का काम कर रही है। खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों के साथ पुलिस का बातचीत चल रहा था। सुरक्षा कर्मी को रिहा नहीं कराया जा सका था।