दुर्गा पूजा को लेकर गोड्डा में बदला ट्रैफिक, 17 से 21 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री
गोड्डा में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 17 से 21 अक्टूबर तक यातायात व्यवस्था में बदलाव ...और पढ़ें

दुर्गा पूजा को लेकर गोड्डा में बदला ट्रैफिक (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
दुर्गा पूजा हेतु गोड्डा में यातायात व्यवस्था में बदलाव।
17 से 21 अक्टूबर तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बसों के मार्ग बदले।
जागरण संवाददाता, गोड्डा। गोड्डा बाजार एवं विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावनाओं को देखते हुए डीसी लोकेश मिश्रा के निर्देश पर शहर बाजार में प्रवेश करने वाले वाहनों के रूट चार्ट में परिवर्तन किए गए हैं। सबसे पहले तो 17 से 21 अक्टूबर तक वाहनों के सुचारू यातायात के लिए बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
17 से 21 तक पथरा चौक, गोड्डा कॉलेज, रामनगर एवं कझिया नदी की ओर से गोड्डा बाजार आने वाले भारी वाहनों का आवागमन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा बसों के आवागमन को लेकर वैकल्पिक मार्ग किए गए हैं।
पुनसिया बाईपास के पास बस पकड़ने की व्यवस्था
जिला प्रशासन ने गोड्डा बस स्टैंड आने वाली बसों को रामनगर बाईपास एवं पुनसिया बाईपास के नीचे से गुजारने को कहा है। इसके अलावा जो यात्री पथरगामा, महागामा, देवघर, दुमका एवं भागलपुर जाना चाहते हैं उनको रामनगर बाईपास के पास बस पकड़ना होगा।
वहीं, सुंदरपहाड़ी जाने वाले यात्रियों के लिए पुनसिया बाईपास के पास बस पकड़ने की व्यवस्था निर्धारित की गई है। इसके अलावा महागामा से सुंदरपहाड़ी जाने वाली बसें दुमुही चौक से चांदनी चौक होते हुए सुंदरपहाड़ी की ओर जाएंगी।
पथरा मार्ग से सुंदरपहाड़ी की ओर जाएंगी
जबकि दुमका एवं देवघर की ओर से आने वाली सुंदरपहाड़ी जाने वाली बसें पुनसिया बाईपास से गोड्डा कॉलेज एवं सरकंडा चौक होते हुए पथरा मार्ग से सुंदरपहाड़ी की ओर जाएंगी।
इसका पालन करने के लिए एसडीओ कार्यालय द्वारा डीटीओ से लेकर संंबंधित थाने की पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। ताकि पूजा के दौरान आवागमन में श्रद्धालुओं को राहत मिले और लोग आराम से मां के दर्शन कर सकें।
