दुर्गापूजा में कोविड संक्रमण से खुद को बचाएं : बीडीओ
पोडै़याहाट पूजा पंडाल व मंदिरों में विधि व्यवस्था को लेकर गुरुवार को प्रखंड सभागार में प्र
पोडै़याहाट : पूजा पंडाल व मंदिरों में विधि व्यवस्था को लेकर गुरुवार को प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी कंचन सिंह ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार की नई गाइडलाइन जारी हुई है। उसी के अनुरूप पूजा व्यवस्था और पूजा पंडालों की विधि व्यवस्था को बनाए रखना है। उन्होंने सरकार की नई गाइडलाइन को भी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को समझाया बताया कि पूजा पंडालों पर पुलिस बल रहेंगे। इसीलिए किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। कोविड-19 को लेकर इस बार विशेष सतर्कता बरतनी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था किसी भी मायने में कमजोर नहीं दिखनी चाहिए। शारीरिक दूरी व मास्क का प्रयोग पूजा पंडाल में कराना सुनिश्चित करेंगे।