ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त को कभी नहीं हुई गंभीर पहल
नगर परिषद के गठन के बाद व पूर्व से शहर में ड्रेनेज सिस्टम की मुक्कमल व्यवस्था नहीं होने से शहर के कई मोहल्ले में जलजमाव स्थाई रूप से
संवाद सहयोगी, गोड्डा : नगर परिषद के गठन के बाद व पूर्व से शहर में ड्रेनेज सिस्टम की मुक्कमल व्यवस्था नहीं होने से शहर के कई मोहल्ले में जलजमाव स्थाई रूप से बरकरार रहता है। यहां अमूमन सभी वार्डों में जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इसके कारण लोगों को आवाजाही में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर के कुछेक मोहल्लों को छोड़ दिया जाय तो अधिकांश जगह ड्रेनेज सिस्टम से बेदखल है। यहां सीवरेज की बात करनी भी बेमानी है। यहां न तो जल निकासी की व्यवस्था है न ही नाला से ही गंदा पानी और मलमूत्र की निकासी और प्रवाह का सही प्रबंधन किया गया है।
पूरे शहर के किसी भी मुहल्ले में सीवरेज सिस्टम आज तक व्यवस्थित ही नहीं हो पाई। कुछेक वार्ड में नालियों का निर्माण हुआ है कि वह सीवरेज सिस्टम के मानकों के अनुसार नहीं है। दूसरी ओर हाल के वर्षो में यह भी देखा जा गया है शहर के प्रमुख मार्ग से लेकर गलियों में सड़क के उपर पीसीसी सड़क के बनने से जलजमाव की समस्या हुई है। इसके कारण लोगों के घरों के प्लींथ नीचे चले गये व सड़क उंची हो गई। जलनिकासी व जलजमाव की समस्या शहर में गंभीर होती जा रही है। शहर के फसियाडंगाल, लोहियानगर, असनबनी के नीचले इलाकों सहित कर्पूरीनगर, साकेतपुरी, रौतारा वार्ड आदि जगह यह समस्या सबसे ज्यादा गंभीर है। यहां सीवरेज-ड्रेनेज की कोई व्यवस्था नहीं है जिसके कारण इन मोहल्लों में कई जगह सड़कों पर ही नाला का गंदा पानी बह रहा है। इसके साथ ही इन इलाकों जलजमाव की समस्या भी कई जगह बनी हुई है। लोहियानगर के वार्ड पार्षद स्वीटी कुमारी ने कहा कि शहर में सीवरेज- ड्रेनेज सिस्टम के लिए योजना बननी चाहिए। इसके कारण बड़ी आबादी को शहर में जलनिकासी व जलजमाव की समस्या से जुझना पड़ रहा है। उनके वार्ड में भी यह समस्या बनी हुई है। वही दूसरी ओर कुछ दिन पूर्व ही जलजमाव व जलनिकासी के परेशान वार्ड नंबर तीन लगनवासिनी नगर के लोगों ने चंदा कर नाली का निर्माण कराया। अब यह समस्या गंभीर होती जा रही है। बढ़ते शहरीकरण से समस्या हो रही गंभीर
गोड्डा: हाल के दशक में शहरीकरण तेजी हो रहा है आबादी बढ़ रही है। इसके कारण यह समस्या गंभीर होती जा रही है। ड्रेनेज सिस्टम न रहने से यह समस्या गंभीर होती चली जा रही है। नगर परिषद के ओर से जल्द ही मामले पर गहन चितन नहीं हुआ और योजना तैयार नहीं हुई तो समस्या बढ़ेगी। आधे से अधिक शहर को दशक भर से जल निकासी व जलजमाव की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
वर्जन : ड्रेनेज सिस्टम के लिए पिछले दो साल से नगर परिषद में प्रयास किया जा रहा है। योजना बड़ी है। नगर परिषद को राशि की कमी है। उपर से सहयोग नहीं मिल पा रहा है। मामले को लेकर नगर विकास विभाग सहित सांसद व विधायक को समस्या से पूर्व में अवगत कराया जा चुका हूं। शहरवासियों की समस्या को लेकर गंभीर हूं जो संसाधन है उससे काम किया जा रहा है।
- जितेन्द्र कुमार अध्यक्ष नगर परिषद गोड्डा