अदालत के निर्देश पर दर्ज हुई दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी
पथरगामा : थाना क्षेत्र के रूपुचक ग्राम निवासी समसुल अंसारी की पुत्री रूबी बीवी ने अपने पति झपनीबां
पथरगामा : थाना क्षेत्र के रूपुचक ग्राम निवासी समसुल अंसारी की पुत्री रूबी बीवी ने अपने पति झपनीबांध निवासी हारुण अंसारी पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। रूबी बीबी ने पिछले दिनों न्यायालय में पीसीआर केस दर्ज कराया था। न्यायालय के निर्देश पर थाने में मामला दर्ज किया गया। रूबी बीबी की शादी अभियुक्त हारूण से लगभग पांच वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद रूबी अपने ससुराल झपनीबांध आ गई। करीब एक वर्ष तक सब कुछ ठीक चला। इसके बाद पति हारुण अंसारी शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा। दहेज के रूप में अपने पिता से एक लाख रुपया लाने का दबाव डाला। इसके बाद वह थाना पहुंची लेकिन उसका आवेदन स्वीकार नहीं किया गया। बाद में उसने कोर्ट में पीसीआर केस दर्ज कराया। पथरगामा थाना से बताया गया कि मामला दर्ज कर पुलिस उसकी छानबीन कर रही है।