सदर अस्पताल में भर्ती मरीज में मिले डेंगू के लक्षण
जासं गोड्डा महागामा के दुर्गामंदिर के समीप निवासी आदित्य आनंद (1
By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Oct 2019 07:36 PM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2019 07:36 PM (IST)
जासं, गोड्डा : महागामा निवासी आदित्य आनंद (18) पिता स्व रंजीत कुमार सिंह में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। सदर अस्पताल में इलाजरत आदित्य ने बताया कि भर्ती के समय खून में प्लेटलेट्स की संख्या 2,37,000 थी। 48 घंटे के बाद प्लेटलेट्स की संख्या घटकर 144000 रह गयी है। बताया कि वे प्लस टू के छात्र हैं। महागामा में रहकर ही पढ़ाई कर रहे हैं। मालूम हो कि महागामा दुर्गा मंदिर के आसपास के मोहल्ले में डेंगू मरीजों की संख्या एक दर्जन से अधिक हो गई है। खबर लिखे जाने तक मरीज को बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर किया जा रहा था। सदर अस्पताल में भी डेंगू के इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें