एनएच के किनारे जर्जर पेड़ों को काटने की मांग
डुमरिया सदर प्रखंड के रुपियामा पंचायत की मुखिया गीता देवी ने गोड्डा वन प्रमंडल पदाधिकारी क
डुमरिया: सदर प्रखंड के रुपियामा पंचायत की मुखिया गीता देवी ने गोड्डा वन प्रमंडल पदाधिकारी को पत्र लिख कर गोड्डा- भागलपुर एनएच रोड के किनारे जर्जर हो चुके पेड़ों को काटने की मांग की है। मुखिया ने कहा है कि खोखले हो चुके इन पेड़ों के धाराशायी होने की संभावना अधिक होती है। आए दिन ऐसी घटनाएं घट रहे है। इससे जान-माल की क्षति की भी संभावना बनी रही है। कहा कि रूपियाम पंचायत के पकड़िया गांव में सड़क किनारे तीन विशालकाय इमली पेड़ हैं, जो काफी पुराने और जर्जर हैं, इसे काटना अब जरूरी है। बरसात के मौसम में आंधी और पानी के दौरान कई पेड़ गिर चुके हैं। ग्रामीणों ने भी मुखिया से इस संबंध में शिकायत की है। मुखिया ने बताया कि इमली के तीनों पेड़ काफी पुराने हैं। अंदर से अब खोखला हो गया है।