पीड़ित को इलाज के लिए एंबुलेंस से भेजा रांची
मेहरमा दैनिक जागरण अखबार में बीते 14 सितंबर को अपने पति के इलाज के लिए भटक रही गीता
मेहरमा : दैनिक जागरण अखबार में बीते 14 सितंबर को अपने पति के इलाज के लिए भटक रही गीता देवी की खबर प्रकाशित होने के बाद इसकी सुध विधायक ने ली है। शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अमजोरा पिरोजपुर पंचायत के गोविदपुर गांव के संजय यादव को स्थानीय विधायक दीपिका पांडेय सिंह की सार्थक पहल पर मेहरमा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र शेखर आजाद, रंजन कुमार सिंह, राजेश कुमार लाला, विनोद कुंवर ने एंबुलेंस से इलाज के लिए रांची रवाना किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र शेखर आजाद ने बताया कि बीते 1 माह पूर्व संजय यादव किसी ऑटो से महागामा के आसपास दुर्घटना के शिकार हो गए थे। जहां महागामा, गोड्डा, भागलपुर इत्यादि जगह इलाज कराकर थक गए थे, एवं कुछ दिनों से वह घर पर जिदगी एवं मौत के बीच जूझ रहे थे। आगे उन्होंने बताया कि उनके गले की हड्डी एवं छाती के नीचे कोई भी अंग सही ढंग से काम नहीं कर रहा था, जिसके कारण परिवार सभी व्यक्ति काफी चितित एवं हताश हो गए थे। उक्त समस्या को दैनिक जागरण अखबार के माध्यम से प्रकाशित की गई थी,जहां विधायक दीपिका सिंह पांडेय द्वारा उनकी सुध ली गई एवं अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं को भेजकर एंबुलेंस से रांची मंगवाया गया, जहां उनका इलाज सरकारी अस्पताल में कराया जायेगा। आसपास के परिवारवालों ने इस प्रकार के सार्थक पहल के लिए विधायक के प्रति आभार प्रकट किया है।