सावधानी से मनाएं दीपावली, सेहत का भी रखें ख्याल
जासं गोड्डा रविवार को धूमधाम से दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। लेकिन जरा सी लापरवाही दीपावली का मजा किरकिरा कर सकती है। दीपावली के मौके पर पटाखे जलाने के दौरान बहुत से लोग हादसे के शिकार होते हैं। बारुद के धमाके से वायु और ध्वनि प्रदूषण होता है इससे आंखों में जलन दम घुटने हार्ट अटैक और कान की बीमारी होने की संभावना बनी रही है। सदर अस्पताल के पूर्व डीएस डॉ मंटू अग्रवाल बताते हैं ऐसे हालात से बचने के लिए एहतियात जरूरी है। सुरक्षित और सेहतमंद दीपावली मनाने के लिए इन सलाहों पर जरूरी गौर करें।
जासं, गोड्डा : रविवार को धूमधाम से दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। लेकिन जरा सी लापरवाही दीपावली का मजा किरकिरा कर सकती है। दीपावली के मौके पर पटाखे जलाने के दौरान बहुत से लोग हादसे के शिकार होते हैं। बारुद के धमाके से वायु और ध्वनि प्रदूषण होता है इससे आंखों में जलन, दम घुटने, हार्ट अटैक और कान की बीमारी होने की संभावना बनी रही है। सदर अस्पताल के पूर्व डीएस डॉ मंटू अग्रवाल बताते हैं ऐसे हालात से बचने के लिए एहतियात जरूरी है। सुरक्षित और सेहतमंद दीपावली मनाने के लिए इन सलाहों पर जरूरी गौर करें।
आग से बचाव के लिए ऐसा करें
- हमेशा लाइसेंसी दुकानों से ही पटाखे खरीदें।
- पटाखे जलाने में खुली जगह का चयन करें।
- छोटे बच्चों और बुजुर्गों को दूर रखें।
- पटाखे जलाते वक्त अपना चेहरा दूर रखें।
- कम से कम एक बाल्टी पानी भरकर नजदीक में जरूर रखें।
- पटाखे जलाते समय सूती के कपड़े पहनने ।
- लगातार 85 डेसिबल से ज्यादा शोर से बचें।
- पटाखों से निकलने वाली सल्फर डाईऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड दिल के मरीजों के लिए खतरनाक होती है।
- अस्थमा के मरीज इन्हेलर और दवाएं आदि साथ रख लें।
- नकली मिठाइयों से दूरी बनाएं।
- डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट की समस्या वाले लोग मीठे के बजाय नमकीन खाएं