नाबालिक लड़की से की शादी, जेल
पथरगामा, गोड्डा : थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने व शादी करने
पथरगामा, गोड्डा : थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने व शादी करने के आरोपी पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र रघुनाथपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार को पथरगामा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लड़की को भी बरामद कर लिया है। पथरगामा थाना क्षेत्र की महेशलिट्टी पंचायत की एक नाबालिग लड़की को उक्त युवक 17 मार्च को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। बाद में उससे शादी कर ली थी। लड़की 17 मार्च को ट्यूशन पढ़ने के लिए पथरगामा आई। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो उसके माता-पिता ने उसकी खोजबीन शुरू की। पता नहीं चलने पर लड़की के पिता ने अपनी पुत्री के लापता होने की सूचना पथरगामा थाना को दी। सूचना देने के दो दिन बाद उन्हें मालूम हुआ कि उनकी लड़की को रघुनाथपुर के पास धर्मेंद्र नामक लड़के के साथ देखा गया है। इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। लड़की के पिता ने बताया कि उक्त लड़के की बुआ की शादी मेरे गांव में ही हुई है। वह कभी अपनी बुआ के यहां आता था। लड़की को मां-बाप के साथ भेज दिया गया है।