नगर थाना के चार कर्मी कोरोना संक्रमित मिले
गोड्डा जिला में कोरोना क हमला बढ़ता जा रहा है। अब व्यवस्था संभाल रहे योद्धा पर भी कोर
गोड्डा: जिला में कोरोना क हमला बढ़ता जा रहा है। अब व्यवस्था संभाल रहे योद्धा पर भी कोरोना का हमला बढ़ गया है। जिसके कारण समस्या बढ़ती जा रही है। फ्रंट लाइन पर काम कर है पुलिस कर्मी,परिषद, स्वास्थ्य व सामान्य प्रशासन से जुड़े कर्मी पर कोरोना का हमला जारी है जिसके कारण समस्या बढ़ती जा रही है। वही प्रशासन भी सख्ते में है। शुक्रवार को टूनेट मशीन से जांच में नगर थाना पुलिस व परिसर में रह रहे चार पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसमें एक हवलदार, आपरेटर, महिला पुलिस कर्मी सहित निजी चालक शामिल हैं। नगर थाना से चार पोजीटीव मिलने के बाद पुलिस कर्मी सख्ते में है। जहां नगर थाना परिसर सैनिटाइज किया गया है। वही थाना में भी सतर्कता बढ़ा दी गयी है। पिछले दिनों मोटरसाइकिल चोर के पकड़े जाने के बाद चोर कोरोना पोजीटीव पाया गया था। लेकिन इससे जुड़े सभी पुलिस कर्मी जांच में नेगेटिव पाये गये। पोजीटीव पाये पुलिस कर्मी को सिकटिया कोविड अस्पताल ले जाया जा रहा है। पोजीटीव पायी गयी महिला पुलिस कर्मी पुलिस केन्द्र में पदस्थापित है जो नगर थाना परिसर के क्ववार्टर में रह रही थी। नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि थाना परिसर में सैनिटाइज किया गया है। कार्य के दौरान सतर्कता बरती जा रही है। गुरूवार को थाना के पुलिस अधिकारी व कर्मी की जांच हुई थी। जिसमें कुछ पुलिस कर्मी पोजेटीव पाये गये है।