महागामा व बसंतराय में महिला प्रखंड कांग्रेस इकाई का विस्तार
हनवारा महागामा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित समरी पंचायत के बेलडीहा गांव में गोड्डा जिला महिला का
हनवारा : महागामा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित समरी पंचायत के बेलडीहा गांव में गोड्डा जिला महिला कांग्रेस कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सोनी झा ने की। बैठक में महागामा प्रखंड एवं बसंतराय प्रखंड के महिला मोर्चा का विस्तार किया गया। इसमें उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सचिव पद पर अधिकारियों को मनोनीत किया गया। महागामा प्रखण्ड के उपाध्यक्ष पद के लिए सविता देवी एवं बसंतराय प्रखण्ड के उपाध्यक्ष पद के लिए खुशबू खातून को मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष सोनी झा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रखण्ड स्तर पर उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सचिव पद का चयन किया गया। ताकि संगठन को मजबूती मिले। जिस तरह से जिला कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य कर रही है। बिल्कुल उसी तरह महिला मोर्चा भी ग्रामीण स्तर से जिला स्तर तक कार्य कर रही है। कहा कि ईकाई के अधिकारी पार्टी के हर काम को सूझबूझ और ईमानदारी पूर्वक अंजाम दे रहे हैं। पार्टी के वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। महागामा प्रखंड महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सविता देवी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसपर खरा उतने की कोशिश करूंगी। जिलाध्यक्ष सोनी झा के नेतृत्व में कार्य करने में ईकाई को मजबूती मिलेगी। पार्टी के लिए एवं संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर हर काम करेंगे। मौके पर बसंतराय प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद आलमगीर, तबस्सुम आरा, अख्तरी बेगम, बीबी कौशर, जानकी देवी, रीता देवी, मनीषा कुमारी, तेतरी देवी, जुगनी खातून सहित दर्जनों महिला मोर्चा के कार्यकर्ता थे।