नोटबंदी के जख्म आज भी गहरे
सवांद सूत्र,महागामा: प्रखंड के बसुआ चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन शुक्रवार को
सवांद सूत्र,महागामा: प्रखंड के बसुआ चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन शुक्रवार को कांग्रेसियों ने किया। यह कार्यक्रम नोटबंदी के दूसरी वर्षगांठ के पर सरकार की नीतियों के खिलाफ था।
वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने 2016 में दोषपूर्ण ढंग से नोटबंदी का कदम उठाया था। जिसका नकारात्मक असर अब भी देखा जा रहा है। नोटबंदी के दो साल पूरे हो गए। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था पर गहरी चोट लगी है। नोटबंदी ने हर व्यक्ति को प्रभावित किया, चाहे वह किसी भी धर्म जाति पेशे या संप्रदाय का हो।
जिला अध्यक्ष ने कहा अक्सर कहा जाता है कि वक्त सभी जख्मों को भर देता है लेकिन नोटबंदी के जख्म दिन वो दिन और गहरे होते जा रहे हैं। इस कारण छोटी-छोटी राशि को बदलवाने के लिए कई कई दिनों तक कतारों में खड़े रहना पड़ा, 120 से अधिक लोग कतारों में खड़े होकर काल के गाल में समा गये। झारखंड में लगभग दर्जनों की मौत कतारों में खड़े रहने से हो गई। सरकार जितना भी छिपाने का प्रयास करें अंतत: देश को यह पता चल गया है कि नोटबंदी एक दोषपूर्ण प्रयास था। मौके पर महागामा विधानसभा प्रभारी महबूब रहमान, •िाला प्रवक्ता ध्रुव ¨सह, अल्पसंख्यक •िाला अध्यक्ष फिरोज अख्तर, एससी •िाला अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान, इकराम अंसारी, मुन्ना राजा, युवा •िाला अध्यक्ष नीरज चौरसिया, इरफान काजी, सुचित यादव, जाहिद मुन्ना, प्रशांत प्रमिल, सरवन मंडल, इरसाद आदि उपस्थित थे।