चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता
ठाकुरगंगटी : प्रखंड मुख्यालय के निकट किसान मजदूर भवन परिसर में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की
ठाकुरगंगटी : प्रखंड मुख्यालय के निकट किसान मजदूर भवन परिसर में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अवधेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व विधायक राजेश रंजन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को कहा कि सक्रिय रूप से आगामी चुनाव की तैयारी में लग जाएं। गांवों में जाकर ग्रामीणों मजदूरों, किसानों, अल्पसंख्यकों, दलितों, पिछड़ों आदि को पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दें। पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। साथ ही साथ संगठन की मजबूती को बनाए रखें। हर परिस्थिति में प्रत्येक 15 दिनों में पंचायत कार्यकारिणी व प्रखंड कार्यकारिणी समिति की बैठक करें। जिला उपाध्यक्ष अखिलेश्वर ठाकुर, शंभू शेखर झा, सुभाष मंडल, रंजन ठाकुर, लक्ष्मण मंडल आदि ने भी सभा को संबोधित किया। पूर्व विधायक ने प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत अध्यक्षों को अपने हाथों से प्रमाणपत्र व बूथ कमेटी प्रपत्र वितरित किया। खरखोदिया पंचायत के लिए मंतोष पोद्दार चांदा, अनिल मंडल मोरडीहा, आसीस कुमार आशीष रुंजी, प्रकाश मंडल मिस्त्रगंगटी, जयनारायण ठाकुर मालमंडरो, अमजद अली बुधवाचक, शेर मोहम्मद भगैया, बबलू मंडल बनियाडीह, उचित यादव अमरपुर पंचायत के लिए मनिरुद्दीन आदि पंचायत अध्यक्षों को प्रमाण पत्र व बूथ कमेटी प्रपत्र वितरित किया। प्रखंड कार्यकारिणी समिति आदि को भी प्रमाणपत्र दिया गया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र की सभी 16 पंचायतों के विभिन्न गावों सभी मंच मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।