बिहार चुनाव के मद्देनजर सीमा पर बढ़ी सतर्कता
गोड्डा बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार से लगने वाली जिला की सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 07:26 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 07:26 PM (IST)
गोड्डा : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार से लगने वाली जिला की सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सदर व महागामा अनुमंडल में चिन्हित स्थानों में चौबीस घंटे दंडाधिकारी के साथ स्टेटिक बल की तैनाती की गई है। वहां सभी तरह के वाहनों की जांच की जा रही है। सदर अनुमंडल के कोरियाना, सनौर, उरकुसिया, डांड़े मोड़, कमराडोल, खटनई में दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। अब बिहार चुनाव को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बिहार की ओर आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर महागामा अनुमंडल में भी यही व्यवस्था की गई है। एसडीपीओ अरविद कुमार सिंह ने बताया कि सभी चेकनाकाओं का नियमित निरीक्षण भी किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें