राजनीतिक दलों के साथ एसडीओ ने की समीक्षा
महागामा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय महागामा में सभी राजनीतिक दलों के साथ
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 05:53 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 05:53 PM (IST)
महागामा : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय महागामा में सभी राजनीतिक दलों के साथ एसडीओ सुरजीत कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक की। महागामा अनुमंडलाधिकारी सिंह ने सभी दलों को लोकसभा चुनाव के लिए अनुमंडल कार्यालय स्तर से राजनीतिक कार्यक्रम के आयोजनों के संबंध में अनुमति लेने के तरीके, सुविधा एप की डिटेल जानकारी, विभिन्न प्रकार के पत्रों, विभिन्न प्रकार के अनापत्ति प्रमाण पत्रों आदि की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज प्रकाश, मुरारी चौबे, रामचंद्र निराला, मोहम्मद हारून रशीद, मोहम्मद अजमुद्दीन, टुनटुन मंडल, योगेंद्र यादव सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें