प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा
संवाद सहयोगी, पोड़ैयाहाट : पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए गुरुवार को पर्यवेक्षिकाओं की
संवाद सहयोगी, पोड़ैयाहाट : पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए गुरुवार को पर्यवेक्षिकाओं की बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई। इसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार ने सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तीन फरवरी को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। यह तीन, चार व पांच फरवरी को चलेगा। उन्होंने इसकी तैयारी की समीक्षा भी की। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के ड्रॉप को पिलाने के लिए एक डिपो, 15 सब डिपो, 36 सुपरवाइजर तथा 166 टीम इस कार्य में लगायी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार 37946 बच्चों को ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसकी शत प्रतिशत सफलता परीक्षाओं के हाथ में ही है। उन्होंने इसके भंडारण एवं वितरण की भी समीक्षा की। मौके पर मृत्युंजय ¨सह, ओंकार पंडित, श्यामाचरण झा आदि थे।