बोआरीजोर में भाजपाइयों ने निकाली प्रभात फेरी
बोआरीजोर में भाजपाईयों ने निकाली प्रभात फेरी
बोआरीजोर में भाजपाइयों ने निकाली प्रभात फेरी
संवाद सहयोगी, ललमटिया(गोड्डा) : भाजपा मंडल कमेटी बोआरीजोर की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के निमित्त हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रखंड उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम में भाजपा मंडल इकाई के सभी वरिष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर गांव-गांव में घूमकर प्रभात फेरी कर लोगों को घर-घर तिरंगा झंडा लगाने को जागरूक किया। बोआरीजोर प्रखंड महामंत्री भाजपा के बमभोली पांडे के नेतृत्व में लोहंडिया बाजार से बसडीहा लोहंडिया होते हुए गोढ़ीया चौक तक तिरंगा झंडा लिए मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गई। महामंत्री बमभोली पांडे ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा झंडा लगाओ अभियान के लिए लोगों को जागरूक किया गया ।गांव गांव में हर घर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा लहरेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि तिरंगा झंडा लगाओ अभियान के साथ-साथ जहां जहां तिरंगा झंडा फहराया जाएगा वहां वहां स्वच्छ भारत अभियान का ख्याल रखते हुए हर जगह साफ-सफाई अनिवार्य रूप से करें और आजादी के अमृत महोत्सव को श्रद्धा के साथ मनाएं। कार्यक्रम में मौके पर आशुतोष कुमार ,विष्णु तिवारी ,विक्रम पांडे, योगेंद्र पंडित ,दीनबंधु पंडित ,लालचंद पंडित, लाल बाबू लोहार, रामचंद्र पंडित के अलावा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।