Move to Jagran APP

21 को बसुआ चौक से होगी पदयात्रा की शुरूआत

महागामा : महागामा दक्षिणी पंचायत भवन में महागामा नगर भाजपा की बैठक मंगलवार को हुई। अध्यक्षत

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 06:45 PM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 06:45 PM (IST)
21 को बसुआ चौक से होगी पदयात्रा की शुरूआत

महागामा : महागामा दक्षिणी पंचायत भवन में महागामा नगर भाजपा की बैठक मंगलवार को हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामचंद्र निराला ने की। बैठक में पदयात्रा पर विस्तार से चर्चा की गई। महागामा मंडल की 15 पंचायत को तीन भाग में बांटकर टोली प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किया गया। पहली टोली महागामा मुख्यालय की टोली है जिसमें कुल सात पंचायत महागामा दक्षिणी, उत्तरी, बसुआ, मुरलीटाक, करणु, जमयडीह व खदाहरामल है। दूसरी टोली में सरभंगा, सरोतिया, लोगाईं, दियाजोरी और तीसरी टोली में लहठी, घाट गम्हरिया, भंडारीडीह व धर्मोडीह है। 21 दिसंबर को दिन के 11 बजे महागामा बसुआ चौक से यात्रा की शुरूआत होगी। कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन के लिए विधायक अशोक कुमार उपस्थित रहेंगे। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य भाजपा सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनहित के कार्यों को जनता तक पहुंचाना तथा कांग्रेस के झूठ एवं भ्रष्टाचार की राजनीति को बेनकाब करना है। बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा कोर कमेटी के सदस्य संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति भाजपा गोपाल ¨सह, हेमंत ब्रह्म, भाजयुमो जिला महामंत्री ब्रजेश मंडल, महामंत्री शशि पोद्दार, मंडल उपाध्यक्ष प्रभात जयसवाल, युवा अध्यक्ष नवीन महतो, विकास रजक, मनोज शाह, गंगाराम साह, विष्णु रविदास, प्रमोद यादव, रवि महतो, संजय शर्मा आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.