बूथ जीतो, चुनाव जीतो : अनंत
भाजपा की गोड्डा विधानसभा क्षेत्र की कोर कमेटी की बैठक बुधवार को हुई।
जागरण संवाददाता, गोड्डा : भाजपा की गोड्डा विधानसभा क्षेत्र की कोर कमेटी की बैठक स्थानीय किसान भवन में बुधवार को हुई। इसमें बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया गया।
गोड्डा लोकसभा प्रभारी अनंत ओझा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश झा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अजीत ¨सह, महामंत्री अजय साह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संतोष कुमार आदि अहम बैठक में शामिल हुए। इस दौरान पार्टी के कार्यों की समीक्षा की गई। पार्टी के सभी मंडल अध्यक्षों की जिम्मेदारी तय की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री रघुवर दास की उपलब्धियों को प्रभावी तरीके से हर व्यक्ति तक पहुंचाने की कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। अनंत ओझा ने बताया कि 16 सितंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को काव्यांजलि कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धांजलि दी जाएगी। 17 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जाएगा।
पोड़ैयाहाट: प्रखंड मुख्यालय स्थित गुड़मेश्वर धाम में भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा की कोर समिति व सक्रिय सदस्यों की बैठक प्रखंड अध्यक्ष डब्लू भगत की अध्यक्षता में हुई। कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश दिए गए। बूथ जीतो चुनाव जीतो का यहां भी मंत्र दिया गया। संदेश दिया गया कि अभी से ही 2019 के चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। सरकार की कार्य प्रणालियों को जन जन तक पहुंचायें। सरकार की कल्याणकारी योजनाएं का प्रचार प्रसार करें। नीलकंठ पाठक, बलराम राय, जगदीश राय, अजय कुमार ¨सह, देवेश नाथ, प्रेम कुशवाहा, दिलीप कुमार, रामदेव, चमक लाल मंडल, देवेंद्र ¨सह आदि मौजूद थे।