Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्षी नेताओं का फूंका पुतला

गोड्डा : भारतीय जनता पार्टी गोड्डा इकाई द्वारा कारगिल चौक पर गुरुवार को विपक्षी नेताओं

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 01:47 AM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 01:47 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्षी नेताओं का फूंका पुतला
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्षी नेताओं का फूंका पुतला

गोड्डा : भारतीय जनता पार्टी गोड्डा इकाई द्वारा कारगिल चौक पर गुरुवार को विपक्षी नेताओं का पुतला दहन किया। कहा कि जिस तरह से विपक्षियों द्वारा विधान सभा को चलने नहीं दिया जा रहा है। विपक्षी द्वारा विकास को अवरुद्ध करने का काम किया जा रहा है। राज्य में बारिश नहीं होने से अकाल की ओर बढ़ रहा है। किसान ¨चतित है, विधानसभा में इस पर बात होनी चाहिए थी। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने कहा कि विधानसभा मात्र दिन में दो घंटा चलना है उसे भी विपक्ष द्वारा नहीं चलने देना विकास से जुड़ी बातें न होना, किसानों की बात नहीं रखना। सिर्फ बाधित करना इन लोगों की मानसिकता हो गई है। इन्हें जनता की परवाह नहीं है। मौके पर सभी कार्यकर्ता नारे बाजी कर रहे थे विपक्ष लोकतंत्र की हत्या बंद करो, सवा तीन करोड़ जनता की अपमान करना बंद करो, राज्य विधानसभा को हाइजेक करना बंद करो,विधानसभा में जनता के सवालों को रोकना बंद करो। इस अवसर पर जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष राजीव मेहता, पूर्व विधायक प्रशांत मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप ¨सह कुंवर, गोपाल कृष्ण ¨सह, जिला महामंत्री अजय कुमार साहा, जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण मुरारी चौबे, कृष्ण कन्हैया, देवेंद्रनाथ ¨सह, शिवेश वर्मा, पवन झा, युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष कुमार, महिला मोर्चा की अध्यक्ष ¨रकी देवी, राहुल जोशी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.