राम मंदिर भूमि पूजन पर मेहरमा में हर्ष
अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि पर विशाल मंदिर निर्माण क
फोटो : 29
संवाद सहयोगी, मेहरमा : अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि पर विशाल मंदिर निर्माण को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन करने की खुशी में मेहरमा प्रखंड के विभिन्न गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस दौरान राम समाजसेवी विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों द्वारा गांव समाज में मिठाई बांटकर, आतिशबाजी कर तथा अपने अपने घरों में दीप जलाकर खुशी का इजहार किया गया। पिरोजपुर पुराना दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों द्वारा 108 दीप जलाया गया। साथ हीं भंडारा का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम की तस्वीर की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति के सदस्य अनिरुद्ध प्रसाद साह, प्रकाश साह, ओम प्रकाश साह, निरंजन शाह सहित अन्य उपस्थित थे। वहीं प्रखंड कांग्रेसी इकाई के द्वारा मेहरमा प्रखंड कार्यालय के समीप कांग्रेस कार्यालय में 51 दीप जलाकर तथा मिठाई बांटकर अयोध्या में राम जन्मभूमि पर विशाल मंदिर निर्माण की खुशी का इजहार किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र शेखर आजाद, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शशांक शेखर सिन्हा, अंजू लता देवी, अरविद झा, आत्मा पांडे, राजेश लाला, रंजन सिंह, मनोज कुमार सिन्हा, विभूति राम, नीलकमल सहित दर्जनों उपस्थित थे।