एसडीओ ने की भवन निर्माण में गड़बड़ी की जांच
पोड़ैयाहाट : प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवडांड़ के निर्माण में अनियमितता की शिकायत मिलने पर
पोड़ैयाहाट : प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवडांड़ के निर्माण में अनियमितता की शिकायत मिलने पर शनिवार को अनुमंडल अधिकारी पुलिस फुलेश्वर मुर्मू तकनीकी दल के साथ कार्य स्थल पर पहुंचे तथा जांच की। जांच करने गए अनुमंडल पदाधिकारी को ग्रामीणों ने ही उनके सामने में ही ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में बढ़ती जा रही है अनियमितता की पोल खोल दी। ग्रामीणों ने बताया कि कार्यस्थल पर ना तो प्राक्कलन दिया गया है और ना ही किसी प्रकार की जानकारी। मोटा बालू एवं गिट्टी सब कुछ ग्रामीणों ने दिखाया। ग्रामीणों ने मांग की कि शीघ्र इस पर कार्यवाही की जानी चाहिए। इधर अनुमंडल पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू ने मसाला, छड़ एवं अन्य चीजों की जांच की। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि इसमें बंगला ईंट का प्रयोग नहीं होना चाहिए। प्रथम ²ष्टया मामला गड़बड़ का लग रहा है लेकिन जांच करने के बाद ही पता चलेगा कि क्या बात है। ज्ञात हो कि देवडांड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में बरती जा रही अनियमितता के बारे में शनिवार को विस्तार से खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद प्रशासन रेस हो गया। अनुमंडलाधिकारी जांच के लिए पहुंच गए। देवडांड़ के ग्रामीणों एवं भाजपा नेता चमन लाल मंडल ने भी दैनिक जागरण को इसके लिए धन्यवाद दिया है। ऐसे मामले उठाए जाने से ग्रामीणों को बल मिलता है एवं कार्य में पारर्दिशता आती है।