हड़ताल से बैंकों में 70 करोड़ का कारोबार प्रभावित
फोटो - 01 जागरण संवाददता गोड्डा झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक कर्मी बुधवार को हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण गोड्डा जिले के 52 बैंक शाखाओं में करीब 70 करोड़ के कारोबार के प्रभावित होने का अनुमान है। युनाइटेड फोरम ऑफ आरआरबी यूनियन के आह्वान पर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी संघ हड़ताल पर रहा। जेआरजीबी अधिकारी संघ के गोड्डा जिला संगठन के उपाध्यक्ष कुमार अभिनव तथा जेआरजीबी कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय सचिव नितेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हड़ताली बैंक
गोड्डा : झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक कर्मी बुधवार को हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण गोड्डा जिले के 52 बैंक शाखाओं में करीब 70 करोड़ के कारोबार के प्रभावित होने का अनुमान है। युनाइटेड फोरम ऑफ आरआरबी यूनियन के आह्वान पर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी संघ हड़ताल पर रहा। जेआरजीबी अधिकारी संघ के गोड्डा जिला संगठन के उपाध्यक्ष कुमार अभिनव तथा जेआरजीबी कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय सचिव नितेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हड़ताली बैंक कर्मियों ने मांगों के समर्थन में स्थानीय गुलजारबाग स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय सचिव नितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गोड्डा क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन कुल 52 बैंक शाखाएं हैं। अमूमन एक बैंक में डेढ़ से दो करोड़ रुपये का कारोबार प्रतिदिन होता है। ऐसे में यहां 70 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित होने का दावा किया गया है। गोड्डा क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिले के ग्रामीण बैंक की शाखाएं संचालित हैं।
हड़ताली कर्मचारियों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल के कारण जिले में स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की 22 शाखाओं में ताले लटके रहे। क्षेत्रीय सचिव ने कहा कि सरकार की नीतियों और बैंकों के विलय के विरोध में यह हड़ताल बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से सरकार के सामने बैंकिग सेक्टर में रोजगार के नए अवसर पैदा करने, श्रम कानूनों में संशोधन पर रोक लगाने और जॉब सिक्योरिटी संबंधी मांगें रखी गई है। नितेश मिश्रा के अनुसार हड़ताल के कारण गोड्डा क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन सभी 52 शाखाओं में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। वहीं कुमार अभिनव ने बताया कि प्रमुख मांगों में वेतन पुनरीक्षण एवं संबंधित मुद्दों को शीघ्र लागू करने, बैंकों में पर्याप्त स्टाफ की बहाली करने, बैंकों के एनपीए रनों की शक्ति से वसूली करने जैसे कई मांगें शामिल हैं। मौके पर सचिव बमबम चौधरी, रूपेश कुमार, राकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, रोहित कुमार, संजीव झा, विजय ठाकुर, सीनू कुमारी, दिगंबर साह, धर्मेंद्र मुर्मू, रुपेश भारती, जितेंद्र, रामप्रसाद, कई कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।