प्रवासी मजदूरों के लिए बलबड्डा में बना क्वारंटाइन सेंटर
11 मई सोमवार को अंचल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न राज्यों के प्रवासी मजदूर सहित अन्य लोगों जो रेड जोन एरिया से पहुंचेंगे। उनके लिए कई जगह क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है। जहां आज रामसुंदर राम उच्च विद्यालय बलबड्डा सेंटर का निरीक्षण अनुमंडल अधिकारी महागामा हरिवंश पंडित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार चौधरी ने किया एवं कई प्रकार के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव अंचलाधिकारी खगेन महतो थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह मौजूद थे। करीब आधे घंटे तक उक्त सभी पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय परिसर के सभी कमरों खाना बनाने की जगह चापाकल की स्थिति एवं साफ-सफाई सहित अन्य बातों की बारीकी से निरीक्षण किया गया।
मेहरमा : विभिन्न राज्यों के प्रवासी मजदूर सहित अन्य लोग जो रेड जोन एरिया से यहां पहुंचें हैं, उनके लिए सुरक्षित क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। सोमवार को रामसुंदर राम उच्च विद्यालय बलबड्डा का निरीक्षण अनुमंडल अधिकारी हरिवंश पंडित, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से किया एवं कई प्रकार के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव, अंचलाधिकारी खगेन महतो, थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह मौजूद थे। करीब आधे घंटे तक उक्त सभी पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय परिसर के सभी कमरों, खाना बनाने की जगह, चापाकल की स्थिति एवं साफ-सफाई सहित अन्य बातों की बारीकी से निरीक्षण किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित ने बाहर से आ रहे प्रवासी लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को विशेष रुप से ध्यान देने की बात कही। साथ ही उनके रहने एवं खाने-पीने सहित अन्य बातों पर पैनी निगाह रखने की बात कही। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विरेंद्र कुमार चौधरी ने थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह को विधि व्यवस्था को बनाए रखने में ध्यान देने की बात कही। इसके लिए उन्होंने समय-समय पर पुलिस गश्ती को स्कूल के आस-पास एवं क्षेत्र के अन्य भागों में भी तेजी लाने को कहा गया ताकि लोगों को किसी भी प्रकार का भय या परेशानी ना हो सके। वहीं इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव से पूछने पर उन्होंने बताया कि बलबड्डा क्षेत्र के कुछ प्रवासी मजदूर बीते रविवार को अन्य महानगरों के रेड जोन एरिया से आए हैं, उन्हें रामसुंदर राम उच्च विद्यालय में रहने की व्यवस्था की गई है।