बाल विवाह व दहेज प्रथा समाज के लिए कलंक
गोड्डा पार्षद प्रीतम गाडिया ने कहा कि बाल विवाह और दहेज प्रथा आज भी समाज के लिए कलंक है
गोड्डा :पार्षद प्रीतम गाडिया ने कहा कि बाल विवाह और दहेज प्रथा आज भी समाज के लिए कलंक है। इसे जड़ से मिटाने के लिए पूरे समाज को आगे आना होगा। वो अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके दहेज प्रथा उन्मूलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं।
इस दौरान बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान वार्ड पार्षद गाडिया ने वार्ड के बच्चों की पढ़ाई में आ रही अड़चनों को दूर कर मदद करने का बच्चों व अभिभावकों को भरोसा दिलाया। मौके पर मौजूद वार्ड नंबर तीन के पार्षद गुणानंद झा ने तेजस्विनी परियोजना के बारे में जानकारी दी। सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के साथ बच्चों के कार्यक्रम की दौरान उत्साह की सराहना की।
कार्यक्रम का उद्घाटन वार्ड पार्षद प्रीतम गाडिया, गुणानंद झा, अटल सेना के संयोजक संतोष कुमार, हिदू क्रांति संघ के जिला अध्यक्ष शंकर झा, शशि चौरसिया एवं शिक्षक भरत कुमार महतो एवं पूर्व पार्षद इंदु देवी ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार अनुप्रिया कुमारी, द्वितीय पुरस्कार आशा कुमारी व तृतीय पुरस्कार संजना कुमारी को मिला। बच्चियों को मुहल्ले की अन्नपूर्णा देवी एवं श्वेता गाडिया, तेजस्विनी क्लब लहेरी टोला की युवा उत्प्रेरक रूपा पंडित एवं क्लस्टर कोऑर्डिनेटर कविता कुमारी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
चीयर लीडर्स रश्मि कुमारी, रजनी कुमारी, दीपा कुमारी, खुशबू कुमारी, आस्था गाडिया, हर्षिता गाडिया, मुस्कान कुमारी, खुशी कुमारी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। वार्डवासियों में बंटू सिंह, रीना देवी, सीमा शर्मा, रूबी आंनद, पूनम देवी, रचना प्रिया, लक्ष्मी कुमारी, अन्नपूर्णा देवी, गायत्री देवी, किरण देवी, कौशल्या देवी, ललिता देवी, अनिता देवी, जूली कुमारी, दीपक पंडित, आकाश पंडित, सुमित पंडित, अमित पंडित, चंद्रशेखर पंडित, रोशन पंडित, राज पंडित आदि ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मंच का संचालन आशा कुमारी एवं वीणा कुमारी ने किया।