जिलेभर में अकीदतमंद के साथ मनी बकरीद
गोड्डा जिला में बकरीद को लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। सभी संवेदनशील जगहों पर दंड
गोड्डा: जिला में बकरीद को लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। सभी संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती गयी थी। आलाधिकारी भी बकरीद को विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करते रहे ताकि सरकार नियम का पालन हो सके व लोग अपने-अपने घरों में नमाज पढ़े इसका असर भी रहा। कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों ने जागरूकता दिखाई जहां नियम का पालन करते हुए अपने-अपने में ही बकरीद की नमाज अदा की। सदर अनुमंडल के नगर, मुफस्सिल, पथरगामा, बसंतराय आदि जगहों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रही। दूसरी ओर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरबिद कुमार सिंह ने बकरीद पर्व को लेकर नगर के अलावा मुफस्सिल,पथरगामा व बसंतराय थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया। क्षेत्र जमनी,गायछंद, पथरगामा, कोरियाना आदि जगहों का निरीक्षण किया। इस बाबत एसडीपीओ अरबिद कुमार सिंह ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में शांतिपूर्वक बकरीद का पर्व मनाया गया। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। भ्रमण के दौरान यह पाया गया कि लोगों ने अपने अपने घरों में ही बकरीद की नमाज अदा की। पर्व को लेकर पर्याप्त संख्या में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी।