Move to Jagran APP

बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण

मेहरमा विधायक दीपिका पांडेय सिंह की पहल पर शुक्रवार को कांग्रेस प्रखंड इकाई ने प्रखंड क

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 07:56 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 07:56 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण

मेहरमा: विधायक दीपिका पांडेय सिंह की पहल पर शुक्रवार को कांग्रेस प्रखंड इकाई ने प्रखंड के विभिन्न गांवों के बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान 15 बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राशन बांटा गया। इसमें चावल, दाल, आलू, तेल, नमक आदि शामिल है। इससे पूर्व सुरनी व सौरी चकला पंचायत के दर्जनों बाढ़ पीड़ितों के बीच विधायक दीपिका पांडे सिंह के द्वारा सूखा राशन व तिरपाल आदि वितरित किया जा चुका है। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र शेखर आजाद, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शशांक शेखर सिन्हा, अंजू लता देवी, अरविद झा, राजेश कुमार लाल, जय कुमार अरविद पासवान,मबम कुमार आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.