15वीं ईस्ट जोन में शामिल नेटबॉल खिलाड़ी सम्मानित
जिला मुख्यालय सभागर में शनिवार को उपायुक्त किरण पासी व उप विकास आयुक्त सुनील कुमार ने 15वीं ईस्ट जोन नेशनल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम में शामिल गोड्डा के खिलाड़ियों को जर्सी सर्टिफिकेट व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। जिसमें जिला के बालक वर्ग से आठ व एक बालिका वर्ग से खिलाड़ी शामिल थी।
जासं, गोड्डा : जिला मुख्यालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त किरण पासी व उप विकास आयुक्त सुनील कुमार ने 15वीं ईस्ट जोन नेशनल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम में शामिल गोड्डा के खिलाड़ियों को जर्सी, सर्टिफिकेट व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इसमें जिला के बालक वर्ग से आठ व एक बालिका वर्ग से खिलाड़ी शामिल थी। उपायुक्त ने कहा कि गोड्डा जिला के प्लेयर्स झारखंड एवं भारत का नाम रोशन करेंगे। तीसरा से प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे। बालक वर्ग में सिकंदर मरांडी, चंद शेखर कुमार, विकास कुमार, सत्यम कुमार, शिवनंदन, आजाद, जितेंद्र कुमार, आशुतोष राय व बालिका वर्ग में मोनालिसा कुमारी शामिल थी। उपायुक्त व उप विकास आयुक्त ने आगामी 9 जनवरी से 11 जनवरी तक मैत्री कॉलेज दिल्ली में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में मोनालिसा कुमारी का बतौर कप्तान चयनित होने पर बधाई दी।
नेटबॉल संघ के सचिव सह नेशनल रेफरी गुंजन कुमार झा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए बेहतर प्रदर्शन की बात कही। वहीं खिलाड़ियों ने भी जिला नेटबॉल संघ के द्वारा उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मौके पर जिला नेटबॉल संघ के उपाध्यक्ष एवं कार्यकारी सदस्य मनोज पंडित आदि उपस्थित थे।