Move to Jagran APP

अटल बिहारी ने रखी नई भारत की नींव

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का 93वां जन्मदिन सोमवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौर

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Dec 2017 03:01 AM (IST)Updated: Tue, 26 Dec 2017 03:01 AM (IST)
अटल बिहारी ने रखी नई भारत की नींव

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का 93वां जन्मदिन सोमवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह केक काटा गया और मिठाई का वितरण किया गया। वक्ताओं ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने नई भारत की नींव रखी। स्वर्णिम चतुर्भूज सहित कई योजनाओं की शुरूआत की। पोखरण में परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र घोषित किया। पंचायत भवन ढोढरी में श्यामसुंदर साह एवं मुखिया अनीता देवी की उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर ¨सह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में प्रखंड महामंत्री सोनू झा, कोषाध्यक्ष ¨रकू, मीडिया प्रभारी धीरज झा, युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष कुमार, भोला मंडल, जनार्दन पंडित, उज्जवल झा, प्रेम झा मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड प्रभारी श्यामसुंदर साह के निर्देशानुसार किया गया।

loksabha election banner

हनवारा : हनवारा मंडल में भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिनेश ¨सह की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का 93वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर महागामा के विधायक अशोक भगत ने वाजपेयी जी की तस्वीर पर तिलक लगाया। विधायक ने अटल बिहारी के आदर्शो एवं कार्यो को विस्तृत रूप से कार्यकर्ताओं एवं जनता के बीच रखा एवं उनके मार्गदर्शन पर चलने की अपील की। इस अवसर पर हनवारा मंडल अध्यक्ष दिनेश ¨सह, उपाध्यक्ष संजय संगम, संजय यादव, महामंत्री संतोष कुमार, लालू पासवान, विजय शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य केशरी यादव, मंडल प्रभारी नर¨सह भगत, जिला मंत्री जिच्छू रविदास, अनिल मंडल, प्रमोद साह, पीतांबर शर्मा, राजेश भगत, भाजयुमो अध्यक्ष नरोतम ठाकुर, मिथिलेश कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष मृदुला देवी,योगेन्द्र प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे। इसकी सूचना हनवारा मंडल के सोशल मिडिया प्रभारी राकेश बिहारी शर्मा ने दी।

बोआरीजोर : बोआरीजोर प्रखंड कार्यालय परिसर में विधायक ताला मरांडी ने उनके तैलीय चित्र पर तिलक लगा कर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष ओमकार साह, बिरजू ब्रह्म, लक्ष्मण टुडू, जिला महामंत्री चंदा किस्कू, जाकिर अंसारी, जिला संयोजक अजय साह, प्रह्लाद मंडल, एतवारी मुर्मू, मनोहर मंडल, विवेक साह आदि मौजूद थे।

पथरगामा : प्रखंड के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मदन कुमार महतो ने अपने निवास स्थान गांधीग्राम में अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर मुन्ना झा, भाजपा प्रखंड महामंत्री सह 20 सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष रामस्वरूप पंडित, गोलू पंडित, भाजपा महामंत्री जगरनाथ मांझी, विनोद महतो, मुनीलाल भगत आदि ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर तिलक लगाकर उनका जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मदन कुमार महतो ने कहा कि हमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों से सीख लेनी चाहिए। उन्हीं के बताए हुए रास्ते में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को चलना चाहिए। जन्मदिन मनाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा छोटे-छोटे बच्चों एवं ग्रामीणों के बीच मिठाई का भी वितरण किया गया।

पथरगामा : प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान चला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जंगल झाड़ की सफाई की गयी। सफाई करने के बाद सभी जगहों पर डीडीटी पाउडर का छिड़काव भी कर दिया गया।

महागामा : बसुआ चौक पर अटल बिहारी बाजपेई की जयंती केक काटकर मनायी गयी। मौके पर रामचंद्र निराला, कुंवर गोपाल ¨सह, कृष्ण मोहन चौबे, कृष्ण मुरारी चौबे, दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मेहरमा : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने बजरंगबली मंदिर में मनायी। यहां भाजपा नेता आनंद कुमार मिश्र, बीस सूत्री सदस्य ललन कुमार झा, अमित कुमार, मयंक कुमार मिश्र, राजबर्धन पासवान, आशीष कुमार ठाकुर सहित अन्य भाजपाइयों उनका जन्मदिन मनाया। मेहरमा व बलबड्डा जोन के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया। मेहरमा में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र सुमन की अध्यक्षता में स्थानीय पंचायत भवन में व बलबड्डा के शिव मंदिर में अध्यक्ष संतोष ¨सह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर केक काटा गया व हवन कर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गयी। इस अवसर पर महामंत्री दिलीप भगत, उमेश पासवान, दीपक ठाकुर, रामलखन पंडित, चंदन कुमार मंगल, आलोक पासवान, प्रदीप गुप्ता सहित आदि उपस्थित थे।

पोड़ैयाहाट : वाजपेयी जी जयंती पर वाहन प्रशिक्षण केंद्र हरियारी में समारोह का आयोजन किया गया। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने पहले बैच के नामांकन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वाहन प्रशिक्षण केंद्र गोड्डा जिला के बेरोजगार युवकों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यहां के युवक जहां-तहां से लाइसेंस जुगाड़ कर इधर उधर काम कर रहे हैं। अब ऐसा नहीं होगा यहां पर सभी तरह के भारी, हल्के, ट्रक आदि वाहन का प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं उन्हें विभिन्न जगहों पर कंपनी द्वारा नियोजित करने का प्रयास भी किया जाएगा। उन्होंने बाजपेई जी के जीवन के कई संवेदनशील प्रसंगों पर भी चर्चा की। जिलाध्यक्ष राजेश झा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर प्रेमनंदन कुमार, पवन कुमार झा, कृष्ण कन्हैया, जयकांत ठाकुर, जयप्रकाश यादव, नगर अध्यक्ष अजीत ¨सह, सीताराम पाठक आदि उपस्थित थे। हरियारी के बाद सांसद निशिकांत दुबे डांड़े पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशती समारोह के अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.