गोड्डा का शातिर दिल्ली में हथियार के साथ गिरफ्तार
जागरण संवाददाता गोड्डा स्थानीय पुलिस के लिए वाछित शातिर अपराधी गुड्डू मंडल को दिल्ली पुलिस ने स
जागरण संवाददाता, गोड्डा : स्थानीय पुलिस के लिए वाछित शातिर अपराधी गुड्डू मंडल को दिल्ली पुलिस ने सोमवार की शाम गिरफ्तार किया है। सोमवार की देर रात गोड्डा एसपी शैलेन्द्र प्रसाद बर्णवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गोड्डा एसपी गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस के सहयोग से गोड्डा जिला के कई मामले के वाछित रहे गुड्डू मंडल, पिता सिकन्दर मंडल बिरनिया पोड़ैयाहाट को धारदार हथियार के साथ दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। गुड्डू मंडल का आपराधिक इतिहास पुराना है। गिरफ्तार गुड्डू पर गोड्डा नगर थाने में वर्ष 2019 में मारपीट कर सोने की चेन छिनने के आरोप है दर्ज कराया था। वहीं, नगर थाना क्षेत्र में ही गुड्डू के खिलाफ फायरिंग और आर्म्स एक्ट के मामले में गत वर्ष ही प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गुड्डू मंडल राजौन (बिहार) में हत्या के एक मामले में भी नामजद है। गुड्डू की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।