Move to Jagran APP

गोड्डा का साइको किलर दिल्ली में गिरफ्तार

दिल्ली से गिरफ्तार किया गया हत्या आरोपी गुड्डू मंडल

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 06:22 PM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 06:21 AM (IST)
गोड्डा का साइको किलर दिल्ली में गिरफ्तार
गोड्डा का साइको किलर दिल्ली में गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, गोड्डा : हत्या, जानलेवा हमला सहित कई मामलों में वांछित गुड्डू मंडल को जिला पुलिस की सूचना पर दिल्ली पुलिस ने धारदार हथियार के साथ दिल्ली के सागरपुर इलाके से धर दबोचा। साइको किलर गुड्डू बीते चार फरवरी को बिहार के बांका के रजौन सुबखा गांव में पंचायती के बहाने बुलाकर दो भाई पर जानलेवा हमला कर दिया था। इसमें एक की मौत हो गयी थी, जबकि दूसरा गंभीर से जख्मी हो गया था। वहीं गोड्डा नगर थाना क्षेत्र में 26 दिसंबर-2019 कदवा टोला में घर का दरवाजा न खोलने पर आरोपित गुड्डू ने गोली चाली थी जिसमें अनिल कुमार मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इसके बाद आरोपित फरार चल रहा था।

loksabha election banner

इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल ने नगर निरीक्षक रामाकांत तिवारी के नेतृत्व पुलिस टीम गठित की थी। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि दिसंबर की गोलीबारी की घटना के बाद आरोपित भागकर बांका के रजौन के सुबखा चला गया था। जहां उसका मामा घर है।

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी गुड्डू के खिलाफ नगर थाने में भी दो और मामले दर्ज हैं। एक मामले में वो बाइक जलाने का आरोपित है। उसकी खोज में लगातार स्थानीय पुलिस छापेमारी कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि वह दिल्ली सागरपुर इलाके में छुपा हुआ है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने धारदार हथियार के साथ उसे धर दबोचा। हालांकि, उसके खिलाफ दिल्ली में कोई मामला दर्ज नहीं है। जिला पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लाने की कार्रवाई कर रही है। गुड्डू पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के बिरनियां का रहनेवाला था।

गुड्डू मंडल ने तीन माह के अंदर चार अपराधिक घटना को अंजाम दिया है। इसमें बांका के रजौन थाना क्षेत्र में दो लोगों पर जानलेवा हमला किया जिसमें एक की मौत हो गयी। इस मामले का तार नगर थाना के कदवा टोला से जुड़ा हुआ है। जिसमें दिसंबर-19 में घर के अंदर गोली चला दी थी जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। इसके बाद भागकर रजौन थाना क्षेत्र में रह रहा था। जिला पुलिस की इनपुट दिल्ली पुलिस ने आरोपी धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसे रिमांड पर लिया जाएगा। वह साइको किलर बन चुका है।

- शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल, एसपी गोड्डा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.