अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार
संस, गोड्डा : जिला पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 10:38 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 10:38 PM (IST)
संस, गोड्डा : जिला पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की विशेष छापेमारी टीम को सूचना मिली थी कि अवैध हथियार लेकर दो युवक कोर्ट के पास घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने जाल बिछाया और कोर्ट के समीप से दोनों को दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार युवकों में एक का नाम उमेश चौधरी है। वह साहिबगंज निवासी है। पुलिस पता लगा रही है कि साहिबगंज का युवक हथियार के साथ किस उद्देश्य से आया था। आरोपितों को नगर थाना में रखा गया है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें