श्रमिकों के फोन में डाउनलोड कराया आरोग्य सेतु एप
बोआरीजोर थाना क्षेत्र के जामुझरना पंचायत के ढोढरी निवासी छोटेलाल मिर्धा ने पुत्र कारण मिर्धा ( 20) व भतीजा रघु मिर्धा (1
गोड्डा : केरल और दिल्ली से रविवार को प्रवासी मजदूरों का जत्था गोड्डा जिला मुख्यालय पहुंचा। जिला प्रशासन की ओर से इन मजदूरों को क्रमश: भागलपुर और जसीडीह स्टेशन से बसों से मंगाया गया। कुल 102 प्रवासी मजदूरों को घर लाने के लिए जिला प्रशासन ने बस सुविधा प्रदान की थी। गोड्डा कॉलेज में सभी मजदूरों की स्क्रीनिग की गई। इनमें से 38 मजदूरों को होम क्वारंटाइन हेतु उनके घर भेजा गया तथा जो रेड जोन से आने वाले 64 लोगों को जिला प्रशासन के क्वारंटाइन केन्द्रों में भर्ती कराया गया। जिला मुख्यालय में सभी 102 प्रवासी श्रमिकों को वेलकम टू होम की तर्ज पर जिला प्रशासन ने स्वागत किया। उपायुक्त किरण पासी के निर्देश पर डीडीसी सुनील कुमार की अगुवाई में अधिकरियों एवं स्वयंसेवी संगठनों ने सभी श्रमिकों का स्वागत किया। होम क्वारंटाइन में सामाजिक दूरी का करें पालन : सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा के बताया कि मेडिकल टीम के द्वारा सभी श्रमिकों की जांच की गई। मेडिकल स्क्रीनिग के बाद सभी श्रमिकों को होम क्वारंटाइन हेतु उनके घरों के लिए वाहन से रवाना किया गया। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए होम क्वारंटाइन हेतु 14 दिन तक घरों में रहने की सलाह भी दी गई।
श्रमिकों के एंड्राइड मोबाइल फोन में कराया गया आरोग्य सेतु एप्प इंस्टॉल :
जिन श्रमिकों के पास एंड्राइड मोबाइल था उनके एंड्राइड मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया गया। आरोग्य सेतु एप्प से स्वास्थ्य जानकारी हासिल करते रहेंगे।