आंगनबाड़ी सेविका सहायिका ने किया भिक्षाटन
बसंतराय : झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्क्स यूनियन के द्वारा हड़ताल को ओर धारदार बनाने को लेकर आंगनबाड़ी
बसंतराय : झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्क्स यूनियन के द्वारा हड़ताल को ओर धारदार बनाने को लेकर आंगनबाड़ी प्रखंड इकाई बसंतराय द्वारा भिक्षाटन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष छाया देवी के नेतृत्व में सेविका-सहायिका ने बैनर तले आंगनबाड़ी केंद्र से थाली बजाकर भिक्षाटन किया। रैली में शामिल आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रखंड कार्यालय से सहयोग राशि ली। रैली पूरे बाजार, थाना आदि का भ्रमण किया। सेविकाओं का कहना है कि सरकार जब तक नौ सूत्री मांगों पर विचार नहीं करेगी। यह अभियान चलता रहेगा। सेविकाओं ने कहा कि इसके पूर्व भी हड़ताल किया गया था। सरकार ने मांग पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन वह महज एक छलावा था। अपनी मांगों में सेविका सहायिका को चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा उम्र 60 से बढ़ाकर 65 साथ ही साथ सेवाकाल में अगर मृत्यु हो जाती है। तो पारिवारिक पेंशन आदि की मांग है। मौके पर अनईसा बानो, ललीता भगत, पुष्पा देवी, माया देवी, आरती शर्मा, रुकसाना खातून, मसूदा खातून, वहीदा खातून, शम्मा प्रवीण आदि उपस्थित थे।