Move to Jagran APP

लाठीचार्ज के विरोध में सेविकाओं का प्रदर्शन, सीएम का पुतला फूंका

मेहरमा में आंगनबाड़ी सेविकाओं का प्रदर्शन जुलूस निकाल की नारेबाजी

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 07:27 PM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 07:27 PM (IST)
लाठीचार्ज के विरोध में सेविकाओं का प्रदर्शन, सीएम का पुतला फूंका
लाठीचार्ज के विरोध में सेविकाओं का प्रदर्शन, सीएम का पुतला फूंका

संवाद सहयोगी, मेहरमा: बीते मंगलवार को रांची में अपनी मांगों को लेकर राजभवन की ओर से मार्च कर रही आंगनबाड़ी सेविकाओं पर पुलिस बल द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में गुरुवार को मेहरमा में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही प्रखंड कार्यालय के समक्ष मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया। इसके पूर्व आंगनबाड़ी सेविकाओं ने आक्रोश मार्च निकाला। प्रखंड कार्यालय से निकलकर आक्रोश मार्च बनौधा, मेहरमा चौक, सिदो कान्हू चौक पिरोजपुर, प्रफुल्लो हाट होते हुए पुन: प्रखंड कार्यालय के समक्ष पहुंचा। इस दौरान सेविकाओं द्वारा रघुवर की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसमें नारी शक्ति जिदाबाद, महिला शोषण बंद करो, महिला पर लाठी चलाना बंद करो, हम भारत की नारी हैं, नारी नहीं चिगारी हैं आदि नारे लगाए जा रहे थे। सेविकाओं ने कहा कि बीते रविवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास से सेविकाओं का एक प्रतिनिधिमंडल गोड्डा में मिला था। सेविकाओं ने मुख्यमंत्री द्वारा मानदेय बढ़ाने के आश्वासन पर उनका सम्मान करते हुए मंगलवार को हड़ताल समाप्त करते हुए सबों ने योगदान कर लिया था। परंतु उसी दिन अपनी मांगों को लेकर रांची में आंगनबाड़ी कर्मियों पर पुलिस ने बर्बर कार्रवाई की। सेविकाओं ने कहा कि पुलिस बल द्वारा लाठीचार्ज के विरोध में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने पुन: हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में हस्ताक्षरयुक्त आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित जिले के वरीय पदाधिकारी को दी गई।इस अवसर पर रुकसाना खातून,बेबी कुमारी, निशारुन निशा, रेखा देवी,रूबी मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.