अनाज नहीं मिलने पर महिलाओं ने की शिकायत
ठाकुरगंगटी : राशन कार्ड पर अनाज नहीं मिलने को ले जुबेदा बीबी, उषा देवी, बीना देवी व ¨पकी
ठाकुरगंगटी : राशन कार्ड पर अनाज नहीं मिलने को ले जुबेदा बीबी, उषा देवी, बीना देवी व ¨पकी देवी शनिवार को प्रखंड कार्यालय में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार वर्मा से मिलने का इंतजार कर रही है। चारों महिलाएं अमरपुर पंचायत के कोल्बडडा गांव की है। चारों महिलाओं ने बताया कि पिछले सात माह से उन्हें राशन कार्ड पर अनाज नहीं मिला है। बताया कि पूर्व में कार्डधारियों को कजरैल की स्वयं सहायता जनवितरण दुकान से अनाज मिलता था। लेकिन कई माह से दुकान निलंबित रहने के कारण तेतरीयामाल के गीता भारती की दुकान से एटेच किया गया। दूरी अधिक रहने के कारण इन्हें राशन वितरण का पता नहीं चल पाता है। तीन चार बार गई भी तो खाली हाथ वापस लौटी। इस क्रम में करीब दस दिन प्रखंड कार्यालय आई। दो बार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेंद्र कुमार वर्मा से मुलाकात भी हुई। मांग किया कि इनका कार्ड गांव के दुकानदार से जोड़ दिया जाय। लेकिन, कोई पहल नहीं हुई। महिलाओं ने जनसेवक सह प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी और अमरपुर पंचायत के सचिव दिलान कुमार हांसदा से मिलकर अपनी बात रखी। सचिव ने जल्द पहल की बात कहीं।