दूसरी बार टला अमित शाह का गोड्डा दौरा
गोड्डा : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का गोड्डा दौरा दूसरी बार टल गया है। उन्हें
गोड्डा : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का गोड्डा दौरा दूसरी बार टल गया है। उन्हें 16 फरवरी को यहां आना था लेकिन श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में 42 जवानों के शहीद होने की वजह से उन्होंने यह दौरा फिलहाल टाल दिया है। इससे पूर्व 19 जनवरी को उन्हें यहां था। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई थी लेकिन दो दिन पूर्व स्वाइन फ्लू होने की वजह से उनका दौरा स्थगित हो गया था। अमित शाह का दौरा स्थगित होने से कार्यकर्ताओं में मायूसी है। सिकटिया महिला आइटीआइ मैदान में बनाए जा रहे पंडाल को खोलने का काम शुरू कर दिया गया है। भाजपा के वरीय अधिकारी यहां कई दिन से कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए थे। शुक्रवार की सुबह स्थानीय सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। हालांकि, उस समय कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना नहीं दी गई। दोपहर करीब दो बजे भाजपा के संताल परगना प्रभारी प्रदीप वर्मा व गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी अनंत ओझा ने पत्रकारों को कार्यक्रम स्थगित होने की जानकारी दी। दोनों ने बताया कि पूरे देश में शुक्रवार व शनिवार को प्रस्तावित पार्टी के सभी संगठनात्मक व राजनीतिक कार्यक्रमों को रद कर दिया गया है। इसी क्रम में यहां का कार्यक्रम भी स्थगित किया गया है। 16 फरवरी को अमित शाह यहां संताल परगना के तीनों लोकसभा क्षेत्रों के शक्ति केंद्रों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करनेवाले थे। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था। गोड्डा-पीरपैंती रेललाइन समेत कई योजनाओं का शिलान्यास उन्हें करना था। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश झा, मीडिया प्रभारी कृष्ण मुरारी चौबे, मुनचुन झा, शिवेश वर्मा, कृष्ण कन्हैया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, सोनू झा, नितिन कात्यायन, जयप्रकाश यादव, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अजीत ¨सह, महिला मोर्चा अध्यक्ष ¨रकी देवी आदि मौजूद थे।