Move to Jagran APP

19 को गोड्डा आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

गोड्डा : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 19 जनवरी को गोड्डा आएंगे। यहां वे गोड्डा के

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Jan 2019 05:22 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 05:22 PM (IST)
19 को गोड्डा आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
19 को गोड्डा आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

गोड्डा : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 19 जनवरी को गोड्डा आएंगे। यहां वे गोड्डा के साथ-साथ दुमका व राजमहल लोकसभा क्षेत्र में स्थित शक्ति केंद्रों के संयोजक, सह संयोजक व प्रभारी के साथ बैठक करेंगे। इसमें गोड्डा जिले के सभी बूथों के अध्यक्ष, सचिव, बीएलए व लाभार्थी प्रमुख भाग लेंगे। यह जानकारी बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश झा ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को दी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रमंडल के दस हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम गांधी मैदान या मेला मैदान में होने की उम्मीद है। कहा कि इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रांची सम्मेलन के दौरान पदाधिकारियों को सौंपे गए टास्क की समीक्षा करेंगे। कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। अपनी बात कहेंगे तथा उनकी बात सुनेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 16 साल बाद पार्टी का कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां आ रहे हैं। इससे पूर्व 2002 में तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंकैया नायडू यहां आए थे। इसके मद्देनजर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। स्थानीय सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के साथ-साथ स्थानीय विधायक अमित मंडल, अशोक कुमार व ताला मरांडी के साथ-साथ पूरी प्रदेश कमेटी तैयारियों में जुट गई है। उन्होंने बताया कि अब तब संताल परगना के तीन लोकसभा सीटों में से मात्र एक पर ही पार्टी का कब्जा है। आगामी लोकसभा चुनाव में तीनों सीट पर कब्जा करने की रणनीति तैयार की जाएगी। कहा कि पार्टी पूरी तरह चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इससे पूर्व 11-12 जनवरी को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी जिसमें स्थानीय सांसद डॉ.

loksabha election banner

निशिकांत दुबे, विधायक अशोक कुमार, अमित मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, जिला महामंत्री अजय साह व गजाधर ¨सह के साथ-साथ वे स्वयं भी शामिल होंगे।

इस मौके पर पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत मंडल, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अजीत ¨सह, नगर अध्यक्ष राहुल जोशी, जिला मंत्री कृष्ण कन्हैया, जिला मीडिया सह प्रभारी प्रियांशु राज, नगर महामंत्री रक्षित झा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.